पीएम मोदी से लेकर राहुल-खरगे तक, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर देश के दिग्गजों ने ऐसे किया याद

0

Manmohan Singh Birth Anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताओं ने भारत की प्रगति, समावेशी विकास और 1991 के ऐतिहासिक आर्थिक सुधारों में उनके अतुलनीय योगदान को याद किया।anmohan Singh Birth Anniversary: . मनमोहन सिंह भारत के 14वें प्रधानमंत्री थे। जिनका साल 2024 में निधन हो गया था। उनकी जयंती पर लोकसभा नें विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसदराहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। अपनी विनम्रता, ईमानदारी और दूरदर्शिता से उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक न्याय को नई दिशा दी। भारत के निर्माण में उनके ऐतिहासिक निर्णय और अमूल्य योगदान हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।”

https://platform.twitter.com/embed/Tweet.html?creatorScreenName=TNNavbharat&dnt=false&embedId=twitter-widget-0&features=eyJ0ZndfdGltZWxpbmVfbGlzdCI6eyJidWNrZXQiOltdLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X2ZvbGxvd2VyX2NvdW50X3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9iYWNrZW5kIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19yZWZzcmNfc2Vzc2lvbiI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZm9zbnJfc29mdF9pbnRlcnZlbnRpb25zX2VuYWJsZWQiOnsiYnVja2V0Ijoib24iLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X21peGVkX21lZGlhXzE1ODk3Ijp7ImJ1Y2tldCI6InRyZWF0bWVudCIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfZXhwZXJpbWVudHNfY29va2llX2V4cGlyYXRpb24iOnsiYnVja2V0IjoxMjA5NjAwLCJ2ZXJzaW9uIjpudWxsfSwidGZ3X3Nob3dfYmlyZHdhdGNoX3Bpdm90c19lbmFibGVkIjp7ImJ1Y2tldCI6Im9uIiwidmVyc2lvbiI6bnVsbH0sInRmd19kdXBsaWNhdGVfc2NyaWJlc190b19zZXR0aW5ncyI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdXNlX3Byb2ZpbGVfaW1hZ2Vfc2hhcGVfZW5hYmxlZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdmlkZW9faGxzX2R5bmFtaWNfbWFuaWZlc3RzXzE1MDgyIjp7ImJ1Y2tldCI6InRydWVfYml0cmF0ZSIsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfbGVnYWN5X3RpbWVsaW5lX3N1bnNldCI6eyJidWNrZXQiOnRydWUsInZlcnNpb24iOm51bGx9LCJ0ZndfdHdlZXRfZWRpdF9mcm9udGVuZCI6eyJidWNrZXQiOiJvbiIsInZlcnNpb24iOm51bGx9fQ%3D%3D&frame=false&hideCard=false&hideThread=false&id=2103691773805732092&lang=hi&origin=https%3A%2F%2Fwww.timesnowhindi.com%2Findia%2Fdr-manmohan-singh-birth-anniversary-pm-modi-rahul-gandhi-rajnath-singh-mallikarjun-kharge-tributes-article-156228273&sessionId=de99838d3ba1d4c1f1424f2eac37ec610f333c00&siteScreenName=TNNavbharat&theme=light&widgetsVersion=6a3ad42b224df%3A1778106238597&width=550px

पीएम मोदी ने भी किया याद

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश के प्रति उनकी समर्पित सेवा को याद किया। सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था और 26 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में उनका निधन हो गया। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ’’हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने जनसेवा में कई वर्ष बिताए और समर्पण के साथ देश की सेवा कीराजनाथ सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री ने राजनाथ सिंह ने लिखा- “पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। सार्वजनिक जीवन और भारत की प्रगति में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।” कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जयंती पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि सच्ची जनसेवा, समावेशी विकास और परिवर्तनकारी सुधारों की उनकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here