मिलिंद ने फिटनेस वीडियो शेयर किया तो फैन ने पूछा- शराब और पार्टी नहीं करते? जवाब मिला- पार्टी कभी नहीं

0

एक्टर मॉडल मिलिंद सोमण 55 साल के हो चुके हैं, लेकिन फिटनेस को लेकर अपनी दीवानगी से वो फैंस के बीच पॉपुलर बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर अपने फिटनेस पोस्ट शेयर करने वाले मिलिंद ने हाल ही में हाथों के बल खड़े हुए अपनी फोटो पोस्ट की। मिलिंद के मुताबिक, उन्होंने ये हैंड स्टैंड एक्सरसाइज 54 साल की उम्र में सीखी यानी एक साल पहले।

इसी पोस्ट पर उनसे एक फैन ने सवाल किया कि क्या आप पार्टी करते हैं या अल्कोहल लेते हैं। जवाब सुनकर फैन शॉक्ड रह गया। मिलिंद सोमण ने कहा कि वो अल्कोहल तो कभी-कभी लेते हैं, लेकिन पार्टी कभी नहीं करते।

इन्सपिरेशनल फिटनेस वीडियो शेयर करते रहते हैं मिलिंद
मिलिंद जब प्रोफेशनली बिजी नहीं होते हैं तो वो अपने फिटनेस गोल पूरे कर रहे होते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की है। जिसमें वो 10 किलो के मुगदर के साथ एक्सरसाइज कर रहे हैं। एक अन्य वीडियो में वो बॉडी वेट एक्सरसाइज करते नजर आ रहे हैं। मिलिंद इस तरह के फोटो और वीडियो से अपने फैंस को फिटनेस के लिए इंस्पायर करते रहते हैं।

सुपर मॉडल शो जज कर रहे हैं मिलिंद
जहां तक काम की बात है, मिलिंद हाल ही में वेबसीरीज पौरुषपुर में नजर आए थे। सबसे पहले मिलिंद अलीशा चेनॉय के म्यूजिक वीडियो मेड इन इंडिया में नजर आए थे और इसी म्यूजिक वीडियो ने उन्हें रातोंरात शोहरत दिलाई थी। वो 16 दिसंबर, रूल्स- प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला, से सलाम इंडिया और बाजीराव मस्तानी में काम कर चुके हैं। टेलीविजन की बात करें तो मिलिंद अभी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर-2 में जज हैं। उनके अलावा इस शो में मलाइका अरोड़ा और अनुषा दांडेकर भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here