फॉक्सबोरो: फ्रांस ने फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। क्वार्टर फाइनल में फ्रांस का सामना मोरक्को से हुआ। बोस्टन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले को फ्रांस ने 2-0 से अपने नाम किया। पहले हाफ में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनो ने पेनल्टी सेव कर लिया। इसका कोई खास असर नहीं पड़ा और फ्रांस ने दूसरे हाफ में दो गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।
पहला गोल किलियन एम्बाप्पे ने मारा
फ्रांस की तरफ से मैच का पहला गोल 60वें मिनट में हुआ। किलियन एम्बाप्पे ने यह गोल दागा। पेनल्टी एरिया के किनारे डेसिरे डौए से पास मिलने पर, फ्रांस के कप्तान ने शानदार स्किल दिखाया। मोरक्को के तीन खिलाड़ियों ने उन्हें घेर रखा था। इसके बावजूद एम्बाप्पे ने बिना ज्यादा बैक लिफ्ट के जबरदस्त ताकत के साथ डिफेंडर इस्सा डियोप के बगल से बॉल को गोल पोस्ट के अंदर डाल दिया।डेम्बेले ने बढ़त को 2-0 किया
किलियन एम्बाब्वे के गोल के 6 मिनट बाद ही फ्रांस ने अपनी बढ़त को 2-0 कर लिया। दूसरा गोल उस्मान डेम्बेले ने दागा। एम्बाप्पे से मिले पास को डेम्बेले ने दाहिने कॉर्नर में मारकर गोल दागा। मोरक्को के गोलकीपर का गेंद पर हाथ लगा लेकिन वह उसे नहीं रोक पाए।










































