Aamir Khan on Love Jihad: बॉलीवुड स्टार आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में आमिर खान ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी की है। आमिर खान और गौरी स्प्रैट की फोटोज इंटरनेट पर अबतक छाई हुई है। बता दें कि शादी के बाद कई लोग आमिर खान को ट्रोल करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर आमिर खान को “लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर” कहा जा रहा है। अब इस मामले पर स्टार एक्टर आमिर खान ने चुप्पी तोड़ दी है। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में..
आमिर खान ने कही ये बात
डेक्कन क्रॉनिकल के सुभाष के झा को दिए इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, ‘सच्चाई यह है कि हमारा परिवार हमेशा से हर धर्म का सम्मान करता है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवार में हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। वहीं मेरे कजिन मंसूर की पत्नी ईसाई हैं।’ उन्होंने आगे कहा, “न तो गौरी, न किरण राव और न ही रीना दत्ता ने शादी के बाद इस्लाम अपनाया। हमारी सभी शादियां सिविल मैरिज थीं। गौरी हिंदू भी नहीं हैं, वह ईसाई हैं और वह भी धार्मिक रूप से ज्यादा प्रैक्टिस नहीं करतीं। समय के साथ जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।’ बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। दोनों की शादी 1986 में हुई और साल 2002 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद आमिर ने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की। हालांकि, साल 2021 में दोनों अलग हो गए, लेकिन आज भी अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।
आमिर खान के खिलाफ जारी हुआ फतवा
बताते चलें कि आमिर खान के हालिया बयान ऐसे समय में आए हैं, जब उनकी और गौरी स्प्रैट की शादी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इब्राहिम हुसैन ने आमिर की शादी पर कथित तौर पर फतवा जारी किया है। उनका कहना है कि शरिया की उनकी व्याख्या के अनुसार किसी मुस्लिम पुरुष का गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना जायज नहीं है। वायरल वीडियो में मौलाना कहते नजर आए, “मुस्लिम मर्द के लिए गैर-मुस्लिम से शादी करना हराम है।’










































