वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने फिर ‘दामाद’ के जरिए साधा निशाना, कहा- हम जनता के लिए करते हैं काम

0

नई दिल्ली। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने आज (शनिवार) बजट पर लोकसभा में जवाब पेश किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए किए गए काम से लेकर राजस्व में सुधार का जिक्र किया। वहीं उन्होंने कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर आड़े हाथों लिया। शुक्रवार को राज्यसभा में उन्होंने ‘दामाद’ शब्द का इस्तेमाल किया था। आज चर्चा के दौरान भी सदन में वित्त मंत्री ने दामाद शब्द का कई बार जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि हम किसी दामाद और क्रोनी के लिए काम नहीं करते हैं। हम आम जनता के लिए काम करते हैं।

वित्तमंत्री ने सीतारमण ने कहा कि बजट देश को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाया गया एक कदम है। उन्होंने कहा, हम देश की जनता के लिए काम कर रहे हैं। हमनें अर्थव्यवस्था में कई सुधार किए हैं। हमारी पार्टी ने लगातार देश, व्यवसाय और इकोनॉमी को मजबूत करने में यकीन किया है। भारतीय उद्यम जिस सम्मान का हकदान है, वह हमारी सरकार ने दिया है।

उन्होंने कहा कि 2013-14 में राजस्व के तहत 1,16,931 करोड़ रुपए, पूंजी के तहत 86,741 करोड़ और 44,500 करोड़ रुपए पेंशन के तहत आवंटित हुए थे। जिसे अब बढ़ाकर राजस्व के लिए 2,09,319 करोड़, पूंजी में 1,13,734 करोड़ और पेंशन के लिए 1,33,825 करोड़ रुपए कर दिया है। वित्तमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि पहले कृषि कानूनों का समर्थन करते है, लेकिन अब बदल गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कई राज्यों में चुनाव जीतने के लिए कहती थी कृषि लोन देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी ने वोट किया व किसानों को गुमराह किया।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि राहुल गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को तोड़ा है। कांग्रेस जनता में भ्रम फैला रही है और झूठ बोल रही है। बता दें संसद के बजट सत्र के पहले चरण का आज आखिरी दिन है। आज लोकसभा में प्रश्नकाल नहीं हुआ। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते कार्यवाही शाम चार बजे के बजाय सुबह 10 बजे शुरू हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here