शम्मी कपूर को कॉपी करने के कारण बर्बाद हुआ राजीव कपूर का करियर, पिता की मौत के बाद हो गया था बुरा हाल

0

मुंबई. राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन हो गया है। 58 साल के राजीव कपूर को दिल का दौरा आया था। कपूर फैमिली में असफल एक्टर्स की चर्चा होती है तो सबसे पहला नाम राजीव कपूर का आता है। राजीव कपूर के चाचाजी शम्मी कपूर ने एक इंटरव्यू में इसका कारण बताया था।  
जूम टीवी से बातचीत में शम्मी कपूर ने कहा कि, ‘राजीव कपूर की शुरुआत बेहद गलत तरीके से हुई। वह शुरुआत से ही मेरी कॉपी करने की कोशिश किया करता था।’   

शम्मी कपूर आगे कहते हैं, ‘लोग तुरंत कहते थे कि ये तो शम्मी कपूर है। राजीव कपूर भाग्यशाली नहीं था। वह बतौर एक्टर बेहद अच्छा था पर उसका करियर आगे नहीं बढ़ पाया।’

Image result for rajiv kapoor times of india

पिता से हुई अनबन 
राजीव कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म राम तेरी गंगा मैली थी। इस फिल्म को उनके पिता राज कपूर ने डायरेक्ट किया था। हालांकि, फिल्म में राजीव से ज्यादा एक्ट्रेस मंदाकिनी के बोल्ड सीन चर्चित रहे। 

राजीव कपूर इस बात से अपने पिता राज कपूर से नाराज रहे थे। वह चाहते थे कि उनके पिता राम तेरी गंगा मैली जैसी एक और फिल्म को डायरेक्ट करें। हालांकि, राज कपूर ने ऐसा नहीं किया और उन्हें अपना असिस्टेंट डायरेक्टर बना दिया। 

Image result for rajiv kapoor times of india

पिता के निधन के बाद हुआ बुरा हाल
साल 1988 में राज कपूर का निधन हो गया। इसके बाद राजीव कपूर का भी बुरा हाल हो गया। राजीव कपूर को लगा कि जब उन्हें अपने पिता की सबसे अधिक जरूरत थी तभी वह उन्हें छोड़कर चले गए। 

राज कपूर के खास दोस्त डॉक्टर नरेंद्र पांड्या ने राजीव कपूर की हालत बताते हुए कहा- ‘ राज कपूर के निधन के एक हफ्ते बाद चिंपू  (राजीव कपूर) मेरे पास आया। उसके सिर पर चोट लगी थी। वह कांप रहा था और अपना होश खो बैठा था।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here