गाली-गलौज, अभद्र व्यवहार और जातिगत अपमान के आरोप
बालाघाट। मलाजखंड स्थित सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य गंगा प्रसाद कटरे के खिलाफ विद्यालय की लेखापाल इंदुबाला बारमाटे ने अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और जातिगत रूप से अपमानित किए जाने की शिकायत की है। शिकायत की जांच के बाद मलाजखंड पुलिस ने प्राचार्य के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना कर रही है।
भतीजे के प्रवेश को लेकर उपजा विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदुबाला बारमाटे 58 वर्ष ग्राम भीमजोरी निवासी वर्ष 2012 से सांदीपनि विद्यालय मलाजखंड में लेखापाल के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 अप्रैल 2026 को उन्होंने अपने भतीजे अरनव के कक्षा छठवीं में अंग्रेजी माध्यम से प्रवेश को लेकर अतिथि शिक्षक रवींद्र चौधरी से बातचीत की थी। 9 अप्रैल को विद्यालय के भृत्य सुरेंद्र मरकाम ने उन्हें प्राचार्य के कक्ष में बुलाए जाने की जानकारी दी। इंदुबाला , प्राचार्य के कक्ष में पहुची।तब प्राचार्य ने उनसे कहा कि 8 अप्रैल को कहा गये थे तब इंदुबाला ने उन्हें बताई की 8 अप्रेल को विकासखंड कार्यालय बिरसा वेतन संबंधी कार्य से कार्यालय गई थीं। इसके बाद भतीजे के प्रवेश और अतिथि शिक्षक से हुई बातचीत को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई। इस दौरान प्राचार्य ने इंदुबाला से कहा गया आपके भतीजे का एडमिशन यहां नहीं हो सकता कहीं दूसरी जगह एडमिशन कराइये। इसके बाद प्राचार्य आवेश में आ गए।इंदुबाला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि बातचीत के दौरान प्राचार्य के साथ उनकी बहस की स्थिति बनी और प्राचार्य ने उनके साथ गाली-गलौज एवं अभद्र व्यवहार किया गया और मारने के लिए खड़े हो गए थे। उन्होंने पूर्व में भी अपने साथ जातिगत भेदभाव और अपमानजनक व्यवहार किए जाने की बात शिकायत में कही है। घटना के बाद वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। इसके बाद उन्होंने अपने पति युवराज बारमाटे के साथ मलाजखंड थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
पुलिस ने इन धाराओं में दर्ज किया मामला
पुलिस ने 3 सितम्बर को की गई शिकायत की जांच के बाद गंगा प्रसाद कटरे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(1)(द), 3(1)(ध) एवं 3(2)(va) के तहत अपराध दर्ज किया है।मलाजखंड पुलिस के द्वारा मामले की विवेचना जारी है।










































