Karan Johar Reaction On Mirzapur The Movie: बॉलीवुड में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने बड़े पर्दे पर दस्तक दे दी है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर फिल्म निर्माता करण जौहर ने रिएक्शन दिया है।Karan Johar Reaction On Mirzapur The Movie: ओटीटी पर सबको दीवाना बनाने वाली ‘मिर्जापुर’ अब बड़े पर्दे पर भी धूम मचा रही है। पंकज त्रिपाठी, रवि किशन, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर ‘मिर्जापुर’ की भौकाली पहले दिन से ही बड़े पर्दे पर देखने को मिल रही है। फिल्म को लेकर लोगों में तो उत्साह था ही, वहीं अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई भी काफी जबरदस्त हो रही है। पहले दिन ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 24 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। सिनेमाघरों में फिल्म को देखने वाले अपने आपको सीटियां और तालियां बजाने से नहीं रोक पा रहे हैं। खास बात तो यह है कि अब करण जौहर (Karan Johar) भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के दीवाने बने नजर आएकरण जौहर (Karan Johar) ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ देखने के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने पंकज त्रिपाठी की फिल्म को ‘कड़क’ और ‘मसालेदार’ बताया। करण जौहर की पोस्ट के मुताबिक, उन्हें मूवी का हर किरदार बेहतरीन लगा। इतना ही नहीं, करण जौहर ने ये भी साफ किया कि भले ही किसी ने सीरीज न देखी हो, लेकिन ये फिल्म लोगों को बहुत पसंद आने वाली है। करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “मिर्जापुर एक सॉलिड, कड़क और मसालेदार राइड है। मुझे सीरीज बहुत पसंद थी और अब ये फिल्म भी मैंने खूब एंडॉय की है। हर एपिक कैरेक्टर उभरकर सामने आया है और सबने नए किरदारों के लिए भी राहें बनाई हैं। भले ही आपने सीरीज न देखी हो, लेकिन ये फिल्म आपको बहुत पसंद आने वाली है।बता दें कि करण जौहर (Karan Johar) पहले ऐसे सितारे हैं जिन्होंने “मिर्जापुर: द मूवी’ पर अपना रिएक्शन दिया। उनकी ये पोस्ट देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई। करण जौहर के अलावा एक्टर अली फजल की पत्नी ऋचा चड्ढा ने भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में अली फजल की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी। ऋचा चड्ढा ने लिखा, “नहीं सच में, मैं उस इंसान के साथ रहती हूं, और मैं एक सीन में उसके काम से हैरान रह गई। मैं ये नहीं बताऊंगी कि कौन सा सीन था, लेकिन ये बस…मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि कुछ महीनों पहले उन्होंने ‘राख’ को लीड किया था। वेल डन बेबी।”










































