Baatein Dil Se: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के शो ‘बातें दिल से’ में स्मृति ईरानी ने मिस इंडिया का फॉर्म भरने का किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि इस फैसले पर उनके पिता ने उन्हें खूब डांटा था।Baatein Dil Se with Navika Kumar: टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार नाविका कुमार के शो ‘बातें दिल से’ (Baatein Dil Se) में मनोरंजन और राजनीति से जुड़ी कई बड़ी हस्तियां पहुंच चुकी हैं। अब इस खास शो में भाजपा नेता और एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने शिरकत की और अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से साझा किए। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि जब उन्होंने मिस इंडिया का फॉर्म भरा था, तब उनके पिता उनसे काफी नाराज हुए थे। स्मृति ने बताया कि इस फैसले को लेकर उन्हें घर पर खूब सुनना पड़ा था। उनका यह किस्सा अब चर्चा में है और फैंस भी इसके बारे में जानना चाहते हैंस्मृति ईरानी ने किया खुलासा
टाइम्स ग्रुप की एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार नाविका कुमार के शो ‘बातें दिल से’ में स्मृति ईरानी ने अपने पुराने दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक समय उन्होंने अखबार में मिस इंडिया प्रतियोगिता का फॉर्म देखा और बिना ज्यादा सोचे उसे भर दिया। इसके बाद रात में उनके पिता का फोन आया और उन्होंने पूछा कि यह क्या है। स्मृति ने बताया कि उन्होंने मिस इंडिया का फॉर्म भरा है। इस पर उनके पिता काफी नाराज हुए और उन्हें डांट लगाई। स्मृति के मुताबिक, उनके पिता ने कहा कि उन्हें पढ़ाई-लिखाई पर ध्यान देना चाहिए और ग्लैमर की दुनिया उनके लिए नहीं है। हालांकि, स्मृति अपने फैसले पर कायम रहीं।एक्ट्रेस और भाजपा नेता स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि उनके पिता ने उनके लिए एक असिस्टेंट रखा, ताकि वह प्रतियोगिता की तैयारी कर सकें। मेहनत के बाद स्मृति मिस इंडिया की फाइनलिस्ट बनीं और मुंबई पहुंचीं। वहां जाकर उन्हें एहसास हुआ कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए पैसे की भी जरूरत होती है। इसके बाद उन्होंने अपने पिता से पैसे उधार लिए थे।











































