सिद्धेश लाड कर सकते हैं मुंबई रणजी टीम की कप्तानी, शार्दुल ठाकुर की लेंगे जगह

0

सिद्धेश लाड 2026-27 रणजी ट्रॉफी सीजन के लिए मुंबई के कप्तान बनाए जा सकते हैं। वे शार्दुल ठाकुर की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले घरेलू सीजन में टीम की कप्तानी की थी। माना जा रहा है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने यह फैसला वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है, क्योंकि सेलेक्टर शार्दुल पर दबाव, खासकर उनकी बॉलिंग का वर्कलोड कम करना चाहते हैं। लाड ने पिछले सीजन में भी कप्तानी की थी, जब चोट के कारण शार्दुल उपलब्ध नहीं थे।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। रणजी ट्रॉफी के 2026-27 सीजन में मुंबई टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, शार्दुल ठाकुर को कप्तानी के पद से मुक्त किया जा सकता है और उनकी जगह सिद्धेश लाड टीम का नेतृत्व करते हुए दिखाई दे सकते हैं। शार्दुल ठाकुर ने पिछले घरेलू सीजन में मुंबई टीम की कप्तानी की थी।

माना जा रहा है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने यह फैसला शार्दुल के वर्कलोड मैनेजमेंट को ध्यान में रखते हुए लिया है। क्योंकि सेलेक्टर शार्दुल पर दबाव, खासकर उनकी बॉलिंग का वर्कलोड कम करना चाहते हैं। लाड ने पिछले सीजन में भी कप्तानी की थी, जब चोट के कारण शार्दुल उपलब्ध नहीं थे।

11 अक्टूबर को पहला मुकाबला

रिपोर्ट के मुताबिक, कप्तानी के पद से हटने के बाद भी शार्दुल मुंबई की योजनाओं का अहम हिस्सा बने रहेंगे, लेकिन सेलेक्टर इस ऑलराउंडर के वर्कलोड में कप्तानी का बोझ नहीं जोड़ना चाहते। मुंबई को 10 लीग मैच खेलने हैं और उसका रणजी अभियान 11 अक्टूबर को चंडीगढ़ के खिलाफ शुरू होगा।बेहतरीन फॉर्म में हैं लाड

सिद्धेश लाड इस सीजन में बैटिंग में जबरदस्त फॉर्म के साथ उतरेंगे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 2025-26 रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। उन्हें मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन का उस सीजन का ‘बेस्ट सीनियर क्रिकेटर’ चुना गया था। 34 साल के लाड ने आठ मैचों में 77.40 की औसत से 774 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल थे। उनका 2024-25 सीजन भी शानदार रहा था, जिसमें उन्होंने 7 मैचों में 602 रन बनाए थे।

पिछले सीजन किया क्वार्टर फाइनल तक का सफर

रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई का प्रदर्शन मिला जुला रहा। 42 बार की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था। मुंबई की टीम ने टूर्नामेंट के चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में कर्नाटक का सामना किया था। रोमांचक संघर्ष के बाद कर्नाटक ने वह क्वार्टर फाइनल मैच 4 विकेट से जीतकर मुंबई को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here