सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ पर हमले में घायल ड्राइवर बुद्धदेव बेरा का क्या हुआ?

0
  • भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनकी कार की रेकी कर उन पर हमला किया गया था। हमले के दौरान कार में उनके साथ ड्राइवर भी था। जो हमले में बुरी तरह घायल हुआ था। अब उनके कार चालक की हालत को लेकर नया अपडेट सामने आया है।
  • अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रथ की कार चला रहे बुद्धदेव बेरा को गोलियां लगी हैं। अस्पताल लाए जाने के बाद उनकी कई सर्जरी की गई हैं, लेकिन बेरा की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल बेरा आईसीयू में भर्ती हैं,जहां उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर बेरा की हालत स्थिर करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।
  • बता दें कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई। उन पर चार राउंड गोलियां चलाईं गई। एक गोली उसके सिर में दूसरी उनके सीने में और एक पैर में लगी। गोलियां लगने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने रथ की कार को रात करीब साढ़े 10 बजे डोलतला और मध्यमग्राम चौमाथा के बीच दोहरिया के पास रोका और वे गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिद्धनाथ गुप्ता ने कहा विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। हम कई सुरागों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निष्कर्षों से संकेत मिलता है कि हमलावरों ने रथ के वाहन को समन्वित तरीके से रोका और फिर नजदीक से कई गोलियां चलाईं।शंका है कि रथ के वाहन को पहले दोहरिया चौराहे के पास एक छोटे चारपहिया वाहन से रोका गया जिसके बाद मोटरसाइकिल सवार हमलावरों में से एक ने रथ की कार पर गोली चलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here