सेंसेक्स ने 58,515 और निफ्टी ने 17,429 का नया रिकॉर्ड बनाया; रियल्टी और IT शेयर्स चमके

0

हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार नई ऊंचाई पर खुले। सेंसेक्स 58,411 और निफ्टी 17,399 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 58,515 का और निफ्टी ने 17,429 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 167 अंक चढ़कर 58,297 पर और निफ्टी 54 अंक चढ़कर 17,378 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयर्स तेजी के साथ जबकि 17 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें HCL टेक के शेयर 2.17% और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 1.52% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक के शेयर में 1.13% की गिरावट रही।

BSE का मार्केट कैप 255 लाख करोड़
BSE पर 3,495 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,695 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,623 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 255 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 277 पॉइंट चढ़कर 58,130 पर और निफ्टी 89 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,323 पर बंद हुआ था।

BSE पर 335 शेयर्स में अपर सर्किट लगा
BSE पर कारोबार के दौरान 250 शेयर्स 52 हफ्ते के ऊपरी स्तर पर और 32 शेयर्स 52 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार करते दिखे। इसके अलावा 381 शेयर्स में अपर सर्किट लगा तो वहीं 251 शेयर्स में लोअर सर्किट लगा

विप्रो बना निफ्टी का टॉप गेनर
बाजार को रियल्टी और IT शेयर्स का सहारा मिला। NSE पर निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में लगातार 8वें दिन तेजी देखने को मिली। रियल्टी इंडेक्स 3.16% की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं IT इंडेक्स में 1.50% की तेजी रही। 4.95% की तेजी के साथ विप्रो का शेयर निफ्टी का टॉप गेनर बना।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल

दुनियाभर के शेयर बाजार का हाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here