नीम करोली बाबा पर बनी भक्ति ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ का रास्ता रोकना नामुमकिन सा है। डॉ. विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की कमाई में 37वें दिन जबरदस्त उछाल आया है। शुक्रवार की तुलना में जहां देश में शनिवार को कमाई 76.19% बढ़ गई है, वहीं इसने अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की दूसरे दिन सिट्टी-पिट्टी गुम कर दी है। रिलीज के दूसरे दिन ‘हैवान’ की कमाई बढ़ने की बजाय 16.66% गिर गई है। यही नहीं, ‘हनुमान अंश’ ने ‘हैवान’ की तुलना में 640% अधिक कारोबार कर सबकी बोलती बंद कर दी है। खास बात यह है कि अब यह भक्ति फिल्म विदेशों में भी रिलीज हो गई है और ओवरसीज मार्केट में भी करोड़ों का कारोबार कर रही है।
बॉक्स आफिस पर ‘हनुमान अंश’ की ऐतिहासिक सफलता किसी जादू या चमत्कार जैसा जान पड़ता है। महज ₹2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में जबरदस्त क्रेज दिख रहा है। शनिवार को भी देशभर में 7449 शोज में औसतन 52% सीटों पर दर्शक नजर आए। किसी ने कल्पना नहीं की थी कि जिस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ₹10 लाख की कमाई थी, वो आज 37 दिन बाद 9506.5% का मुनाफा कमा चुकी है।
‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, शनिवार को 37वें दिन ‘हनुमान अंश’ ने देश में शानदार ₹18.50 करोड़ की नेट कमाई की है। एक दिन पहले शुक्रवार को इसने ₹10.50 करोड़ कमाए थे। इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹227.00 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹192.13 करोड़ हो गया है। शोभिनव सत्या स्टारर इस फिल्म ने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ को पटखनी दी है, जिसने अपनी रिलीज के 9वें दिन ₹12.50 करोड़ कमाए हैं।
‘हनुमान अंश’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘हनुमान अंश‘ के मेकर्स ने अब फिल्म को 11 सितंबर को विदेशों में भी रिलीज कर दिया है। इसकी ओवरसीज कमाई भी जोरदार दिख रही है। फिल्म ने अकेले शनिवार को विदेशी बाजार में ₹5.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। जबकि ओवरसीज मार्केट में रिलीज के दो दिनों में ही ₹9.50 करोड़ की कुल क्रॉस कमाई कर ली है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर ‘हनुमान अंश’ ने अब वर्ल्डवाइड ₹236.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।










































