हले टी20 में बारिश बनेगी विलेन, लगातार मैच में होगी रुकावट, जानिए हर घंटे के मौसम का हाल

0

नई दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार से शुरू हो रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले से पहले दिल्ली का मौसम दोनों टीमों और फैंस की चिंता बढ़ा रहा है। दिल्ली में बीते पखवाड़े से जारी मानसून की हल्की-फुल्की फुहारों के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर काले बादलों का खतरा मंडरा रहा है।

पहले टी20 में बारिश की संभावना

एकुवेदर की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को मैच वाले दिन बारिश की 64 प्रतिशत संभावना जताई गई है जिससे मैच में खलल पड़ने के पूरे आसार हैं। मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाना है लेकिन मौसम के पूर्वानुमान से साफ है कि सुबह की तुलना में दोपहर और शाम के वक्त बारिश का संकट अधिक गहरा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here