हॉकी वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, टीम को मझधार में छोड़ अपने देश लौटे हेड कोच

0

 पीएचएफ ने जून-जुलाई में प्रो लीग के बाद कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया था। नीदरलैंड के हरमन क्रुइस को मुख्य कोच, वेल्डहॉफ को गोलकीपिंग कोच और क्रिस्टोफर बोवेन को सहायक कोच बनाया गया थाPakistan Hockey Team: FIH हॉकी विश्व कप से ठीक पहले पाकिस्तान हॉकी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मुख्य कोच हरमन क्रुइस ने अपने देश नीदरलैंड लौटने का फैसला किया है। इसके बाद पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने गोलकीपिंग कोच बॉब जोहान वेल्डहॉफ को मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। पीएचएफ ने टीम के विश्व कप के लिए रवाना होने से कुछ घंटे पहले यह घोषणा की। महासंघ के मुताबिक क्रुइस अब मुख्य कोच की भूमिका में नहीं रहेंगे। वह सिर्फ पीएचएफ के सलाहकार के तौर पर काम करेंगे। टीम को विश्व कप में वेल्डहॉफ ही लीड करेंगे।

क्या हुआ पूरा मामला?

पीएचएफ ने जून-जुलाई में प्रो लीग के बाद कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव किया था। नीदरलैंड के हरमन क्रुइस को मुख्य कोच, वेल्डहॉफ को गोलकीपिंग कोच और क्रिस्टोफर बोवेन को सहायक कोच बनाया गया था। उम्मीद थी कि ये तीनों बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप तक टीम के साथ रहेंगे। लेकिन एक सूत्र के अनुसार क्रुइस ने पहले ही बता दिया था कि वो विश्व कप के बाद ही पूर्णकालिक कोच बन पाएंगे। वो अपने मौजूदा दायित्वों के कारण नीदरलैंड लौट गए। बाद में उन्होंने साफ किया कि टूर्नामेंट के दौरान वो टीम को पूरा समय नहीं दे सकेंगे। ऐसे में पीएचएफ ने किसी पूर्व खिलाड़ी को जिम्मेदारी देने के बजाय वेल्डहॉफ को हेड कोच बना दिया।अनुभव की कमी बनी चिंता

पाकिस्तान के पूर्व ओलंपियन फरहान खान ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि वेल्डहॉफ गोलकीपरों के लिए बेहतरीन हैं, लेकिन मुख्य कोच के रूप में अनुभव न होना चिंता की बात है। आधुनिक हॉकी में मुख्य कोच ही रणनीति, वीडियो विश्लेषण और मैच के सभी अहम फैसले लेता है।

पाकिस्तान का ग्रुप और शेड्यूल

चार बार की विश्व चैंपियन पाकिस्तान को पूल डी में रखा गया है। इस पूल में भारत, इंग्लैंड और वेल्स जैसी टीमें हैं। पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ करेगा। भारत से उसका मुकाबला भी इसी ग्रुप में होना है। विश्व कप का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होगा। ऐसे अहम टूर्नामेंट से पहले कोचिंग में बदलाव पाकिस्तान के लिए चुनौती बन सकता है। अब देखना होगा कि वेल्डहॉफ कम समय में टीम को कितना तैयार कर पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here