स्थानीय थाना परिसर में ५ मार्च को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। यह बैठक एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव, तहसीलदार रामबाबू देवांगन, थाना प्रभारी अमित भावसार एवं जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में प्रारंभ हुई। इस बैठक में आगामी ७ मार्च को होलिका दहन व शब ए बारात पर्व शांति एवं सद्भावनापूर्वक मनाने हेतु आवश्यक विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान समाजसेवी व क्षेत्रीय गणमान्यजनों ने नगर मुख्यालय व विभिन्न ग्रामों में आयोजित होने वाले होलिका दहन कार्यक्रम की जानकारियों से अवगत करवाया, वहीं मुस्लिम धर्मावलंबियों के पर्व शबे बारात पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी गई । साथ ही यह भी कहा कि बस स्टैण्ड में बस खड़ी न होकर विश्रामगृह व हाईवे रोड़ पर बसे खड़ी हो रही है जिसके कारण बार-बार जाम लगने से आवागमन बाधित होने से स्थानीयजनों व राहगीरों को खासा परेशानी होती है इसलिए पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दे। इस दौरान अधिकारियों ने होली का पर्व हिन्दु व शबे बारात का पर्व मुस्लिम धर्मालंबियों के द्वारा शांति व सद्भावनापूर्वक बनाने की अपील की साथ ही घरों में रहकर ही होली का पर्व मनाने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया गया।









































