आकांक्षा चमोला को मिली ₹10 करोड़ की एल‍िमनी? गौरव खन्‍ना से तलाक और पैसों को लेकर एक्‍ट्रेस ने दिया जवाब

0

एक्‍ट्रेस और ‘लॉकअप 2’ की कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्ख‍ियों में हैं। एक हालिया इंटरव्‍यू में उन्‍होंने एक बार फिर से अपनी पर्सनल लाइफ के चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। यही नहीं, 35 साल की आकांक्षा ने गौरव खन्‍ना से तलाक और कथित ₹10 करोड़ की एलिमनी की चर्चा पर भी चुप्‍पी तोड़ी है। एक्‍ट्रेस ने दो टूक शब्‍दों में कहा कि यदि उन्हें सच में इतनी रकम मिली होती, तो वो यहां बैठकर इंटरव्यू न दे रही होतीं।

‘बिग बॉस 19’ के विनर गौरव खन्‍ना और आकांक्षा चमोला के तलाक को लेकर पहली बाद तब पता चला, जब वह ‘लॉकअप 2’ में पहुंची थीं। इस खबर ने सभी को दंग कर दिया था, क्‍योंकि इससे पहले दोनों इंडस्‍ट्री के पावर कपल माने जाते थे। आकांक्षा ने शो में यह भी खुलासा किया था कि वो मां नहीं बनना चाहतीं। यह भी कि वह शादी से पहले ‘बायसेक्‍सुअल’ थीं और अब ‘ए-सेक्‍सुअल’ हो गई हैं।

₹10 करोड़ की एलिमनी पर आकांक्षा चमोला की दो टूक

‘मैशेबल इंडिया’ से बातचीत में आकांक्षा ने गौरव से तलाक और ₹10 करोड़ की एलिमनी पर खुलकर सफाई दी। उन्होंने कहा, ‘अगर मांगा होता और अगर मिल गया होता तो मैं यहां क्यों बैठी होती? अगर सच में मेरे पास इतने पैसे होते तो मैं कब का यह देश छोड़कर चली गई होती।’ उन्होंने आगे कहा कि उस पैसे से वो दुनिया घूमतीं और अलग-अलग जगहों पर ट्रैवल करतीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here