ईरान पर क्या अमेरिका बरपाएगा आसमानी कहर? मिशिगन जाने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने दिया जवाब

0

US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान पर सैन्य हमले की संभावना से इनकार कर दिया। ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर हमला नहीं करेगा।US Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान पर सैन्य हमले की संभावना से इनकार कर दिया। व्हाइट हाउस से मिशिगन रवाना होते समय ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर हमला नहीं करेगा। हालांकि, उन्होंने आने वाले दिनों में सैन्य कार्रवाई दोबारा शुरू करने की संभावना को लेकर कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया।

क्या है पूरा मामला?
जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या अमेरिका रविवार को ही ईरान पर फिर से हमले शुरू कर सकता है, तो उन्होंने जवाब दिया, ”क्या मैं आपको यह बताऊंगा।” इसके बाद उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा, ”जवाब है नहीं, आज कोई हमला नहीं होगा।”

ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब वाशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ा हुआ है। इससे पहले शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि अमेरिका ईरान पर रविवार को भी नए हमले कर सकता है या फिर उसके साथ कोई समझौता हो सकता है। उन्होंने जोर देकर कहा था कि किसी भी समझौते में यह सुनिश्चित करना होगा कि ईरान कभी परमाणु हथियार विकसित न कर सके।ट्रंप ने शनिवार को पत्रकारों से कहा था कि ईरान पर हमला करने की संभावना भी है और उसके साथ एक अच्छा समझौता होने की भी। उन्होंने कहा कि किसी भी समझौते को स्थायी बनाना जरूरी है। ट्रंप के मुताबिक, अब यह ईरान पर निर्भर करता है कि वह समझौते का रास्ता चुनता है या फिर अमेरिका सैन्य कार्रवाई जारी रखता है।

सनद रहे कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की ओर से ईरान पर संयुक्त हवाई हमले किए जाने के बाद शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के तत्कालीन सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल और खाड़ी क्षेत्र के उन देशों पर हमले किए, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here