​ईरान में शादी वाले घर पर गिरी अमेरिकी मिसाइल, मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौत; 50 से अधिक घायल, ‘युद्ध अपराध’​ का आरोप

0

US Iran Conflict Hormozgan: दक्षिण ईरान के होर्मोजगान प्रांत में अमेरिकी मिसाइल हमले के छर्रे शादी समारोह वाले घर पर गिरे, जिसमें एक मासूम बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए।US Missile Strike Iran Wedding: अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण तनाव के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दक्षिण ईरान के होर्मोजगान प्रांत (Hormozgan Province) के सिरिक काउंटी स्थित कुहस्तक (Kuhestak) शहर में एक रिहाइशी मकान पर अमेरिकी मिसाइल के छर्रे गिरने से शादी समारोह का माहौल मातम में बदल गया। ‘ईरान रेड क्रेसेंट’ (Iranian Red Crescent) और स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इस हमले में एक छोटे बच्चे समेत 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 50 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

शादी समारोह के बीच गिरी मिसाइल के छर्रे

ईरानी रेड क्रेसेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि अमेरिकी मिसाइल हमले का निशाना कुहस्तक शहर का एक रिहाइशी इलाका बना, जहां एक परिवार में शादी का जश्न चल रहा था।

तबाही का दृश्य: सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया (IRIB) पर जारी फुटेज में घर के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और मलबे के बीच से उठती चीख-पुकार को देखा जा सकता है।स्ट्रैट ऑफ होर्मुज: तनाव का मुख्य केंद्र

सिरिक काउंटी (Sirik County) की भौगोलिक स्थिति रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील स्ट्रैट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) के करीब है, जहां वैश्विक तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है।

ईरान का आरोप: होर्मोजगान के सुरक्षा उप-राज्यपाल ने आम नागरिकों और रिहाइशी मकान पर किए गए इस हमले को ‘युद्ध अपराध’ (War Crime) करार दिया है।
रेस्क्यू ऑपरेशन: 
हमले के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दलों को मौके पर भेजा गया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

ट्रंप और अमेरिकी सेना (CENTCOM) का रुख

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (US CENTCOM) और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इन हमलों की पुष्टि करते हुए अपनी मंशा स्पष्ट की है। अमेरिका का दावा है कि यह कार्रवाई ईरान के ‘रिवोल्यूशनरी गार्ड्स’ (IRGC) द्वारा स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों पर समुद्री बारूदी सुरंगें (Sea Mines) बिछाने की कोशिश और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के जवाब में की गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान ने कोई पलटवार करने की कोशिश की, तो अमेरिका का जवाब इससे कई गुना अधिक सख्त होगा।

ईरान ने किया पलटवार

अपने बंदरगाह बंदर अब्बास पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में ईरान ने जॉर्डन एवं बहरीन स्थित एक अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले और बहरीन में बड़े पैमाने पर ड्रोन से हमले किए। द इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने अपने बयान में कहा कि ‘उसने आक्रमणकारी को अफसोसजनक जवाब दिया।’ आईआरजीसी ने दावा किया कि उसने बैलिस्टिक मिसाइलों से जॉर्डन स्थित एक अमेरिकी बेस पर हमले किए। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट में बहरीन स्थित एक अमेरिकी सैन्य पर बड़े स्तर पर ड्रोन हमला करने का दावा किया गया है।

जॉर्डन ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल हुई 13 बैलिस्टिक मिसाइलों में से 10 को रोक दिया, जबकि तीन मिसाइलें आबादी वाले इलाकों से दूर सुनसान क्षेत्रों में गिरीं। इस बीच, कुवैत ने कहा कि ईरानी हमले के बाद उसकी वायु रक्षा प्रणालियां शत्रुतापूर्ण ड्रोन हमलों का जवाब दे रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here