एक रिचार्ज और 150 दिन की टेंशन खत्म, BSNL का गजब प्लान, 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ लंबी वैलेडिटी

0

एक रिचार्ज और 150 दिन की टेंशन खत्म। जी हां, आजकल बार-बार रिचार्ज करना झंझट का काम लगता है। लोग ऐसे रिचार्ज प्लान ढूंढते हैं, जो उन्हें लंबी वैलेडिटी दें। साथ ही, प्लान में डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिले और वे किफायती हों। जियो-एयरटेल को कड़ी टक्कर देने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक ऐसा प्रीपेड प्लान ऑफर करती है, जो यूजर्स को एक रिचार्ज में 150 दिन की वैलेडिटी देता है। साथ ही, इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली डेटा और फ्री एसएमएस जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। BSNL India ने अपने एक्स अकाउंट से खुद इस प्लान की जानकारी दी है। आइये, जानते हैं।एक रिचार्ज, 150 दिन नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी

BSNL India ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ट्वीट करके इस प्लान की जानकारी दी है। कंपनी ने अपने ट्वीट में लिखा एक रिचार्ज, 150 दिन नॉन-स्टॉप कनेक्टिविटी। ट्वीट में दिए गए पोस्टर के अनुसार, कंपनी ने इस 150 दिन की वैलेडिटी वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसके अलावा, प्लान में रोजाना 2GB मोबाइल डेटा दिया जाता है। इतना ही नहीं, प्रीपेड प्लान में रोजाना 100 फ्री एसएमएस की सुविधा भी मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here