इस्लामाबाद: पाकिस्तान के धार्मिक-राजनीतिक नेता मौलाना फजलुर रहमान जिन्हें ‘मौलाना डीजल’ कहा जाता है उन्होंने पाकिस्तानी सेना पर अभी तक का सबसे तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी सेना ने ही शहीदों का अपमान किया है। उन्होंने कहा है कि अपने अपराधों को छिपाने के लिए पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी शहीदों की आड़ लेने की कोशिश करते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तानी सेना ने कर्नल शेर खान के शव को तब स्वीकार किया था जब भारत ने जोर दिया था।
मौलाना डीजल ने एक कार्यक्रम में कहा ‘तुम्हानी नजरों में शहीद की क्या कद्र-ओ-कीमत है क्या वो बता सकते हो। क्या तुम कौम को बता सकते हो कि कारगिल में कितने जवान शहीद हुए और आपने वहां से कितने शहीदों के जनाजे लाए।’ उन्होंने आगे कहा ‘तुमने अपने शोहदाओं को हिंदुओं को सुपुर्द किया और वहां से एक बयान आया कि हमने उन्हें इस्लामी तरीके से उन्हें दफन कर दिया। उनकी तादाद अलग अलग बताई जा रही है लेकिन है सैकड़ों में।’










































