केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, भोपाल एम्स में लीं अंतिम सांसें, सीहोर में होगा अंतिम संस्कार

0

Shivraj Singh Chouhan Mother Passes Away: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन हो गया है। भोपाल एम्स में उनका इलाज चल रहा था। सुबह में उन्होंने अंतिम सांस ली है। काशी बाई का अंतिम संस्कार पैतृक गांव जैत में दोपहर तीन बजे किया जाएगा।भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन हो गया है। वह बीमार थीं और भोपाल एम्स में उनका इलाज चल रहा था। निधन के बाद परिवार के लोग भोपाल एम्स पहुंच गए हैं। वहां से पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित आवास पर लाया जाएगा। इसके बाद सीहोर में अंतिम संस्कार होगा।भोपाल एम्स में काशी बाई का निधन

शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई चौहान का भोपाल एम्स में इलाज चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली है। मां की निधन की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य और शिवराज सिंह चौहान खुद अस्पताल पहुंचे। इसके बाद तमाम प्रक्रियाओं को पूरी कर पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित आवास पर लाया जा रहा है।साकेत नगर स्थित आवास पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर

केंद्रीय मंत्री की मां काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए 9 बी, साकेत नगर स्थित आवास पर 11-12 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शिवराज सिंह चौहान के पैतृक गांव जैत ले जाया जाएगा। तीन बजे वहां अंतिम संस्कार किया जाएगाकौन हैं काशी बाई

दरअसल, शिवराज सिंह चौहान के पिता ने दो शादियां की थीं। कृषि मंत्री की जैविक मां का नाम सुंदरबाई चौहान है। उनका निधन शिवराज सिंह चौहान के बचपन में ही हो गया है। काशी बाई उनकी दूसरी मां हैं। पिता का नाम प्रेम सिंह चौहान है। काशी बाई से एक पुत्र का जन्म हुआ था, जिनका नाम वरुण चौहान है। वहीं, शिराज सिंह चौहान तीन भाई और एक बहन हैं। इनमें शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि है। काशी बाई अपने बेटे वरुण चौहान के साथ ही साकेत नगर में रहती थीं।

कुछ दिन पहले ही आई थी खुशियां

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर में खुशियां आई थीं। उनकी छोटी बहू ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद परिवार में खुशी का माहौल था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here