35 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके पात्र शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ देने की मांग,
कलेक्टर से समय-सीमा में आदेश जारी करने का आग्रह
फोटो
पदमेश न्यूज़। बालाघाट।संयुक्त विभाग पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष बीएल चौधरी के नेतृत्व में सेवानिवृत्त शिक्षकों ने चतुर्थ क्रमोन्नति के आदेश जारी करने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने पात्र शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करने और उनके आदेश शीघ्र जारी करने की मांग की गई।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि संकुल पीएमश्री हायर सेकेंडरी स्कूल मेंढरा, तहसील खैरलांजी, जिला बालाघाट के सेवानिवृत्त शिक्षकों ने मई 2026 में अपनी सेवा संबंधी फाइलें संकुल में जमा कर दी थीं। इन फाइलों को निर्धारित समयावधि में जिला शिक्षा कार्यालय में जमा किया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं होने के कारण प्रक्रिया में देरी हुई। अब फाइलें जिला शिक्षा कार्यालय में जमा हो चुकी हैं।ज्ञापन में कहा गया कि शासन के निर्देशानुसार जिले के पात्र शिक्षकों को 35 वर्ष की सेवा पूर्ण करने के बाद चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ दिया जाना है। ऐसे में संकुल मेंढरा सहित अन्य पात्र शिक्षकों के नाम चयन सूची में शामिल कर क्रमोन्नति के आदेश जारी किए जाएं।ज्ञापन सौंपने वाले शिक्षकों ने कलेक्टर से मांग की कि प्रकरण का समय-सीमा में निराकरण कर उन्हें चतुर्थ क्रमोन्नति का लाभ दिलाया जाए। इस दौरान संयुक्त विभाग पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष बीएल चौधरी के नेतृत्व में संबंधित शिक्षक उपस्थित रहे।










































