स्पेन रेल हादसे में 68 लोगों की मौत, जिम्मेदार कौन? PM ने दिए जांच के आदेश, 3 दिन का राष्ट्रीय शोक

0

Spain Train Crash: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घटनास्थल का दौरा किया।Spain Train Crash: स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने घटनास्थल का दौरा किया और दुर्घटना की विस्तृत जांच कराने का वादा किया। उन्होंने कहा कि अगर जांच में लापरवाही या सुरक्षा व्यवस्था में खामी सामने आती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा मैड्रिड और सेविले के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल लाइन पर सुबह करीब नौ बजे से पहले हुआ। इसमें रेनफे एवीई और इरियो की दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में भिड़ गईं। इस भिड़ंत की वजह से कई डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत और बचाव अभियान के लिए आपातकालीन सेवाओं, सिविल गार्ड, ड्रोन ऑपरेटरों और फोरेंसिक जांचकर्ताओं को तैनात किया गया।

‘लापरवाही मिली तो होगी कड़ी कार्रवाई’

पीएम सांचेज ने कहा कि दुर्घटना की तह तक जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, ”हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे। अगर लापरवाही हुई है, तो उसका खुलासा किया जाएगा। अगर सुरक्षा प्रणाली में खामियां रही हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”राष्ट्रीय शोक का ऐलान

पीएम सांचेज ने हादसे को राष्ट्रीय त्रासदी बताते हुए 29 से 31 अक्टूबर तक तीन दिन के आधिकारिक शोक की घोषणा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों, घायलों और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, जिन्हें अब तक अपने प्रियजनों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: स्पेन में हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण भिड़ंत, कम से कम 68 लोगों की दर्दनाक मौत; कई घायल

रेलवे सुरक्षा प्रणाली की भी होगी जांच

परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने प्रधानमंत्री से पहले हादसे पर बयान दिया था। उन्होंने दुर्घटना के लिए मानवीय चूक को जिम्मेदार ठहराने से इनकार किया और जांच पूरी होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से बचने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here