क्रिकेट से दूर नौकरी में व्यस्त हुए ईशान किशन, गले में ID कार्ड लटकाये लग रहे सरकारी बाबू

0

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन हाल ही में पटना स्थित RBI की ब्रांच में नजर आए। दफ्तर पहुंचे ईशान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वह गले में आरबीआई का आई कार्ड पहने और कर्मचारियों के साथ सेल्फी खिंचवाते दिख रहे हैं। ईशान को बैंक स्टाफ के बीच सरकारी बाबू के रूप में देखकर उनके फैंस काफी हैरान रह गए, क्योंकि बहुत से लोगों को यह मालूम ही नहीं था कि वह आरबीआई में नौकरी भी करते हैं।

2017 में हुई थी नियुक्ति

दरअसल, ईशान किशन रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हैं। उनकी यह नियुक्ति साल 2017 में स्पोर्ट्स कोटे के तहत हुई थी। उस समय ईशान की उम्र महज 18 साल थी और वह एक उभरते हुए क्रिकेटर थे। ईशान आरबीआई की ओर से डीवाई पाटिल जैसे बड़े घरेलू टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। अपने व्यस्त क्रिकेट शेड्यूल से जब भी उन्हें समय मिलता है, वह आरबीआई के कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंचते हैं।

सेल्फी लेने के लिए कर्मचारियों में मची होड़

ईशान किशन भारतीय क्रिकेट टीम का बड़ा चेहरा हैं, ऐसे में जैसे ही वह पटना स्थित दफ्तर पहुंचे, वहां मौजूद कर्मचारियों में उनके साथ तस्वीरें और सेल्फी लेने की होड़ मच गई। चूंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त होने के कारण ईशान बैंक कम ही आ पाते हैं, इसलिए कर्मचारियों ने इस खास मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और उनके साथ ढेर सारी तस्वीरें खिंचवाईं।

कितनी मिलती है असिस्टेंट मैनेजर की सैलरी?

RBI में असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड-ए लेवल का एक प्रतिष्ठित पद होता है। इस पद के लिए बेसिक पे करीब 45,000 से 49,000 रुपये के बीच होती है। इसमें महंगाई भत्ता, मकान किराया और अन्य सरकारी सुविधाएं जोड़ने के बाद कुल सैलरी 90,000 से 1,15,000 रुपये तक पहुंच जाती है। जरूरी कटौतियों के बाद ईशान किशन को आरबीआई से इन-हैंड लगभग 75,000 से 90,000 रुपये प्रति माह मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here