ग्राम पंचायत एकोड़ी मे पानी की समस्या काफी लंबे समय से बनी हुई है। जिसके पीछे का कारण यह बताया जा रहा है कि इस ग्राम मे नल जल योजना नही है। जिसकी वजह से कई ग्रामीण परिवार एक ही हेड़पंप से पानी भरने मजबूर दिखाई दे रहे है। बताया जा रहा है कि एकोड़ी के प्रमुख चौक पर जो हेड़पंप है उससे करीब ५० घरो के ग्रामीण पानी भरते है। ग्रामीणो का कहना है कि हमारे ग्राम में भी दूसरे ग्रामो की तरह नल जल योजना होनी चाहिये।
५० घरो के लोग भरते है पानी – वंदना बड़पात्रे
इस संबंध मे पद्मेश को जानकारी देते हुये ग्रामीण महिला वंदना बड़पात्रे ने बताया कि यही एक मात्र हमारे ग्राम में ऐसा हेडपंप है जो करीब ५० घरो की प्यास बुझाता है। हमारे ग्राम मे नल जल योजना नाम पर कुछ भी नही है। हम भी चाहते है कि हमारे ग्राम मे टंकी का निर्माण हो और नल जल योजना का हम ग्रामीणो को मिले। मगर ऐसा नही हो पाया है। जैसे तैसे हम लोग इसी हेडपंप से पानी ले जाकर हमारे परिवार की प्यास बुझा रहे है।
कई बार गिर जाती है हेडपंप की चैन – दिव्या बड़पात्रे
वही दिव्या बड़पात्रे ने पद्मेश को बताया कि हमारे ग्राम में एक ही हेडपंप है जो पानी की सुविधा प्रदान कर रहा है। कई बार हेडपंप की चैन गिर जाती है। जिसे बनने मे काफी समय लगता है। ऐसे में हम लोग इधर उधर से पानी की व्यवस्था बनाते है। हमारे आसपास के ग्राम मे नल जल योजना है मगर हमारे ही ग्राम मे नल जल योजना नही है। जिसकी वजह से ही हमे इस परेशानी को झेलना पड़ रहा है। खासकर हमारे ग्राम मे सबसे ज्यादा तकलीफ गर्मी के दौरान होती है। हमने कई बार इस संबंध मे ग्राम सरपंच व जनप्रतिनिधियो को भी अवगत कराया है मगर हमारी इस समस्या की और किसी ने ध्यान नही दिया है।
में दिखवा लेता हूॅ – मोरेश्वर पाटनकर
इस मामले मे पीएचई विभाग के एसडीओ मोरेश्वर पाटनकर ने दूरभाष पर पद्मेश को बताया कि मैने कुछ दिन पूर्व ही विभाग में चार्ज लिया है। जहां अगर नल जल योजना नही है तो उसका क्या कारण है इस बारे मे जानकारी लूंगा और उनकी समस्या का निराकरण करने का प्रयास करूंगा।