लगातार दूसरी जीत के बाद नंबर 8 पर पहुंची चेन्नई, जानें किस पोजिशन पर कौन सी टीम

0

IPL 2026 Points Table: आईपीएल का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के नाम रहा। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाया और कोलकाता की टीम को 160 रन पर रोक दिया। यह इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी जीत है। उसने दोनों मुकाबले चेपॉक में जीते हैं। इस जीत के प्वाइंट्स टेबल में चेन्नई के पोजिशन में बदलाव आया है जबकि केकेआर की टीम अभी भी सबसे अंतिम पोजिशन पर बनी हुई है।

CSK बनाम KKR मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल का हाल

आईपीएल के 22वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में मामूली बदलाव आया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम अभी भी 8 प्वाइंट के साथ टॉप पर बनी हुई है जबकि केकेआर की टीम अब भी आखिरी पोजिशन पर है।

क्रमांकटीममैचजीत/टाई (W)हार (L)प्वाइंट्स (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1राजस्थान रॉयल्स4408+2.055
2पंजाब किंग्स43/107+0.720
3रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु4316+1.148
4दिल्ली कैपिटल्स4224+0.322
5गुजरात टाइटंस4224-0.029
6लखनऊ सुपर जायंट्स4224-0.427
7सनराइजर्स हैदराबाद4132-0.024
8चेन्नई सुपर किंग्स5234-0.846
9मुंबई इंडियंस4132-.0.772
10कोलकाता नाईट राइडर्स50/141-1.383

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 22वें मुकाबले के बाद ऑरेंज कैप की लिस्ट में बदलाव नहीं आया है। हेनरिक क्लासेन 224 रन बनाकर टॉप पर हैं। नंबर दो पर ईशान किशन हैं जिनके नाम 213 रन हैं। वैभव सूर्यवंशी 200 रन बनाकर तीसरे पोजिशन पर हैं। चौथे नंबर पर रजत पाटीदार हैं जिनके नाम 195 रन है। 185 रन बनाने वाले संजू सैमसन 5वें नंबर पर हैं।

क्रमांकबैटरमैचरन50/100
1हेनरिक क्लासेन42242
2ईशान किशन42132
3वैभव सूर्यवंशी42002
4रजत पाटीदार41832
5संजू सैमसन31851

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

आईपीएल के 22वें मुकाबले के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में भी बदलाव आया है। लखनऊ के खिलाफ 4 विकेट लेकर प्रसिद्ध कृष्णा टॉप पर बने हुए हैं। रवि बिश्नोई और अंशुल कंबोज दूसरे और तीसरे नंबर पर हैं। दोनों के नाम 9-9 विकेट है। 7 विकेट लेने वाले जोफ्रा आर्चर चौथे नंबर पर हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के प्रिंस यादव 6 विकेट लेकर 5वें पायदान पर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here