नगर के फौवारा चौक के समीप स्थित सुराना निवास के सामने 23 अगस्त की शाम को आतिशबाजी कर चंद्रयान 3 की सफलता पर खुशी मनाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय एजेंसी इसरो के द्वारा चांद पर मौजूदा स्थिति व अन्य जानकारियां उपलब्ध करने के लिए वैज्ञानिकों के द्वारा चंद्रयान-3 को अंतरिक्ष में भेजा गया था। जो लंबे समय बाद 23 जुलाई को सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया। जिस पर समाजसेवी विनय सुराना के द्वारा नगर वासियों के साथ अपने निवास के सामने आतिशबाजी कर मिठाई बाटकर खुशियां मनाई गई। जिसमे एक दूजे को गले लगा कर बधाई देकर भारत माता की जय का उद्घोष लगाया गया। पद्मेश से चर्चा में समाजसेवी विनय सुराना ने बताया कि हमारे इसरो के वैज्ञानिकों की मेहनत आखिरकार रंगलाई और उन्होंने समूचे विश्व में भारत का नाम बुलंद कर दिया। इसरो के द्वारा चंद्रयान 3 अंतरिक्ष में भेजा गया था जिसने 23 अगस्त की शाम करीब 6 बजे सफलतापूर्वक चांद पर उतर गया जिससे भारत भी चांद पर पहुंचने वाला देश हो गया है। इसके पहले भी दो बार हमारे वैज्ञानिकों के द्वारा प्रयास किया गया था परंतु किसी चुक के कारण सफलता नहीं मिली थी परंतु उन कमी से सीख कर तीसरी बार में सफलता अर्जित कर ली यह पूरे देश व हर नागरिक के लिए गौरव का विषय है।जिसके लिए समस्त देशवासियों को नगर वासियों को हार्दिक बधाई। इस अवसर पर दाऊद मंसूरी, मनोज दांदरे, अजय हेड़ाऊ, ज्ञानप्रकाश पटेल, अरुण नगपुरे सहित सुराना परिवार व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।