जबलपुर में फ्लाइट के उदघाटन के पहले जमकर चले लात-घूंसे, इंडिगो के कर्मचारी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद

0

इंडिगो की मुंबई-जबलपुर-मुंबई फ्लाइट तो शुक्रवार से शुरू होकर डुमना एयरपोर्ट पहुंची और यहां से फ्लायर को लेकर उड़ गई लेकिन दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट यहां से उड़ती उससे पहले ही भाजपा कार्यकर्ताओं और इंडिगो कर्मचारियों के बीच अव्यवस्थाओं को लेकर जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट तक हो गई। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप से विवाद को शांत कराया गया। दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट के यहां पहुंचकर लौटते समय उसका वर्चुअल उद्घाटन होना था। इससे पूर्व इंडिगो की ओर से पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया था। इसकी बैठक व्यवस्था को लेकर उपजे तनाव को कम करने नगर भाजपा अध्यक्ष जीएस ठाकुर जब इंडिगो कर्मचारियों से चर्चा कर रहे थे, उसी दौरान विवाद बढ़ा। नगराध्यक्ष और इंडिगो कर्मचारियों के बीच चल रहे विवाद को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चलने चलने लगे। मामला बढ़ता देख पुलिस प्रशासन ने हस्तक्षेप कर उसे शांत कराया।

वर्चुअल किया उद्घाटन : शुक्रवार से मुंबई-जबलपुर-मुंबई फ्लाइट शुरू हुई। यह फ्लाइट 8:20 बजे डुमना एयरपोर्ट पर पहुंची और 8:45 बजे मुंबई के लिए उड़ गई। इसके बाद दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली फ्लाइट 10:26 बजे पहुंची। इसके वर्चुअल उद्घाटन के लिए एयरपोर्ट में बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद राकेश सिंह ने इस फ्लाइट का वर्चुअल उद्घाटन किया।

शहर को मिली बड़ी सौगात : दिल्ली और मुंबई के लिए शहर को एक-एक फ्लाइट की सौगात और मिल गई है। अभी तक जबलपुर से मुंबई के बीच एक ही फ्लाइट थी जिसके कारण लोगों के पास समय और फेयर को लेकर विकल्प नहीं होता था लेकिन अब इस मार्ग पर लोगों को विकल्प मिल गया है। अब फ्लायर समय और फेयर के अनुसार फ्लाइट का चयन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here