एएलटी बालाजी (ALT Balaji) और एमएक्स प्लेयर (MX Player) पर स्ट्रीम होने वाला लॉक अप आखिरकार 70 एपिसोड के बाद खत्म हो गया है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) लॉक अप के विनर बन गए है। उन्हें शुरू से ही गेम का मास्टरमाइंड बताया जा रहा था। फैंस पहले ही मुनव्वर को शो का विजेता मान चुके थे। वह अपने चाहने वालों की उम्मीदों पर खरे भी उतरे। शो की ट्रॉफी अपने नाम की। फरवरी में प्रीमियर हुए इस शो में टेलीविजन और सोशल मीडिया की दुनिया के जाने-माने चेहरे दिखाई दिए। आखिरी लड़ाई 6 फाइनलिस्ट मुनव्वर फारूकी, प्रिंस नरूला, आजमा फलाह, शिवम शर्मा, अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी के बीच थी। पायल फर्स्ट रनर अप रहीं।
मुनव्वर फारूकी बनें विनर
स्टैडअप कॉमेडियन से लेकर लॉक अप का विनर बनने तक का सफर मुनव्वर के लिए आसान नहीं था। शो में आते ही उन्होंने दर्शकों को अपना रियल साइड दिखाया। यहां तक बचपन में यौन शोषण, तलाक और बेटा जैसे अपनी निजी जिंदगी का भी चौंकाने वाला खुलासा। ट्रॉफी जीतने के साथ उन्होंने लोगों का दिल जीता है
इतना मिलेगा इनाम
ट्रॉफी के अलावा मुनव्वर फारूकी को 25 लाख रुपए कैश प्राइज मनी, एर्टिगा कार और इटली ट्रिप जाने का मौका मिला है। बीते कुछ समय से कॉमेडियन कई मुसीबतों का सामना कर रहे थे। हालांकि अब मुनव्वर के अच्छे दिनों की शुरुआत हो गई। मुनव्वर ने शो और उनके फैंस का शुक्रिया अदा भी किया। लॉक के फिनाले में फारूकी का अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी से मुकाबला था।










































