दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इंटरनेट किंग बना भारत, क्या आप जानते हैं 10 साल में डेटा कितना सस्ता हुआ?

0

जैसे-जैसे लोगों को इंटरनेट की जरूरत ज्यादा होने लगी है, वैसे-वैसे टेलीकॉम कंपनियों के रिचार्ज प्लान भी महंगे होते जा रहे हैं। कभी कीमत बढ़ाकर तो कभी बेनिफिट्स कम करके, जियो, वोडाफोन आइडिया और एयरटेल यूजर्स के लिए अपने प्लान महंगे करती जा रही हैं। लेकिन इसके बाद भी पिछले 10 सालों में भारत में मोबाइल इंटरनेट की कीमत 97% से भी ज्यादा कम हुई है। यानी इंटरनेट बहुत ज्यादा सस्ता हो गया है। जबकि इंटरनेट और मोबाइल कनेक्शन कई गुना बढ़ गए हैं। हम सोचते हैं कि कंपनियां अपने प्लान महंगे कर रही हैं, लेकिन इसके बाद भी मोबाइल डेटा पहले से काफी सस्ता हो गया है। यही वजह है कि आज देश के कोने-कोने तक इंटरनेट पहुंच गया है और लोग आपस में डिजिटल रूप से तेजी से जुड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here