धोनी-रोहित जो न कर सके वो हरमनप्रीत कौर ने कर दिखाया, बतौर कप्तान वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया

0

महिला एशिया कप में 5 सितंबर 2026 को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह 150 टी20 इंटरनेशनल मैच में कप्तान के तौर पर उतरीं। विमेंस या मेंस क्रिकेट में वह यह उपलब्धि हासिल करने वालीं पहली क्रिकेटर बन गईं। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू हैं। उन्होंने 121 मैच में कप्तानी की है।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला एशिया कप में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। वह 150 T20 इंटरनेशनल मैच में बतौर कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं। हरमन से पहले मेंस या विमेंस में ऐसा कारनामा कोई और नहीं कर सका था।

5 सितंबर 2026 को दुबई इंटरनेशल क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान में उतरते ही हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रचा। वह 150 T20I मैच में बतौर कप्तान उतरीं। हरमनप्रीत कौर ने 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। दूसरे नंबर पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू हैं, जिन्होंने 121 T20I मैच में कप्तानी की है। वहीं, तीसरे नंबर पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग ने 100 टी20I मैच में कप्तानी की है।

मेंस क्रिकेट में नहीं कर सका है कोई

मेंस क्रिकेट में किसी खिलाड़ी ने 100 T20I मैच में कप्तानी नहीं की है। नामीबिया के ग्रेहार्ड इरास्मस ने 91 मैच में कप्तानी की है। आईसीसी के फुल मेंबर्स की बात करें तो पाकिस्तान के बाबर आजम ने 85 और ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच ने 76 मैच में कप्तानी की है। भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने 72 मैच में कप्तानी की है। वहीं, रोहित शर्मा ने 62 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में कप्तानी की है।खास मौके पर लगाया विजयी शॉट

पाकिस्तान के खिलाफ हरमनप्रीत कौर ने अपने ऐतिहासिक मैच में विनिंग शॉट लगाया। हरमनप्रीत कौर ने विजयी सिक्स लगाकर इस मुकाबले को और भी खास बना दिया। वह 18 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं और भारत टीम की 7 विकेट से जीत में अहम योगदान दिया।

भारत ने दी पाकिस्तान को मात

इससे पहले श्री चरणी और प्रेमा रावत की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के बल्लेबाज नतमस्तक दिखे। भारत ने पाकिस्तान को उनके न्यूनतम T20I टोटल 55 रन पर समेट दिया। हालांकि, पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने तीन निकालते हुए भारत पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here