नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का किया पुतला दहन, इस्तीफे की मांग की

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों और हाल ही में नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में यूथ कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसी कड़ी में लालबर्रा बस स्टैंड में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पिपलोद के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह प्रदर्शन ३ जून को शाम ६ बजे आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। पुतला दहन के दौरान विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे और मध्यप्रदेश विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे सहित सैकड़ों कांग्रेसी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला दहन किया गया और उनसे इस्तीफे की मांग की है। वहीं उपस्थित कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा शासन में नीट पेपर लीक सहित अन्य भ्रष्टाचार के मामले सामने आ रहे है और महंगाई बढ़ते जा रही है। सरकार खाद के दाम बढ़ाकर किसानों को लूटने का काम कर रही है, ऐसी सरकार को अब सबक सीखाने का समय आ गया है और भारत सरकार से मांग करते है कि महंगाई कम करे और नीट पेपर लीक मामले की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग की है।

बाईट – अंकित पिपलोद अध्यक्ष – यूथ कांग्रेस लालबर्रा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here