उधर जिला मुख्यालय से महज 7 किमी दूर भरवेली थाने के अंतर्गत आने वाले ग्राम हीरापुर में, नाले का पानी ग्राम के निचले एरिया में भर जाने से प्रशासन द्वारा 5 घरों को खाली कराया गया है।वही परिवारजनों को ऊंचे स्थान पर बने पंचायत भवन में विस्थापित कराया गया।इसी तरह तहसील खैरलांजी के अंतर्गत आने वाले ग्राम चिखला में बारिश की वजह से मवेशी का कोठा गिर गया।शुक्रवार शाम लगभग 4.30 बजे ग्राम चिखला निवासी कृष्णा पिता छन्नू के कोठा गिरने से उसके अंदर 2 गाय दब गई।जहा दोनो गायों को चोटें आई है,उधर गायों के घायल होने की जानकारी मिलने पर पशु चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया है।जिनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है।









































