नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हुए। वहां उनका कूटनीतिक कार्यक्रम काफी व्यस्त रहेगा, जिसमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और आर्थिक व सांस्कृतिक सहयोग पर खास जोर देना शामिल है।
फ्रांस और स्लोवाकिया में रहूंगाः पीएम मोदी
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा, ‘अगले कुछ दिनों में, मैं कई कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए फ्रांस और स्लोवाकिया में रहूंगा, जिनमें द्विपक्षीय बातचीत, बहुपक्षीय बैठकें और भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत शामिल है। मेरा ध्यान आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर होगा।’










































