पूर्व IPS ए साईं मनोहर कौन हैं? रिटायरमेंट के अगले ही दिन सीएम ने बनाया अपना सलाहकार, दिल्ली में मिली पोस्टिंग

0

IPS A Sai Manohar: मध्य प्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी ए साईं मनोहर को रिटायरमेंट के अगले ही दिन बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव का सलाहकार बनाया गया है। उन्हें दिल्ली में पोस्टिंग मिली है। ए साईं मनोहर एमपी के अलग-अलग जिलों में तैनात रहे हैंभोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी ए साईं मनोहर 31 अगस्त को रिटायर हो गए हैं। वह रिटायरमेंट से पहले एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ थे। रिटायरमेंट के अगले ही दिन एक सितंबर को पूर्व आईपीएस अधिकारी ए साईं मनोहर को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है
सीएम के सलाहकार बने ए साईं मनोहर

दरअसल, मंगलवार को कैबिनेट की मीटिंग में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई है। इसके बाद आदेश जारी कर दिया गया है कि ए साईं मनोहर सीएम मोहन यादव के सलाहकार होंगे। उन्हें इस पद पर एक सितंबर से नियुक्ति मिली है।

WhatsApp Image 2026-09-02 at 07


दिल्ली में मिली पोस्टिंग

आईपीएस ए साईं मनोहर सीएम मोहन यादव के सलाहकार होंगे। वह दिल्ली स्थित सीएम ऑफिस में तैनात रहेंगे। मध्य प्रदेश के कार्मिक विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। ए साईं मनोहर जल्द ही दिल्ली जाकर पदभारग्रहण कर लेंगे
कौन हैं ए साईं मनोहर

ए साईं मनोहर 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश में कई अहम पदों पर रहे हैं। 23 मई 2025 को वह एमपी में इंटेलिजेंस के चीफ बने थे। रिटायरमेंट से पहले तक वह इस पद पर बने रहे। इससे पहले वह एडीजी साइबर थे।

इन अहम पदों पर रहे ए साईं मनोहर

वहीं, ए साईं मनोहर इंदौर के एसएसपी भी रहे हैं। फिर भोपाल रेंज के आईजी रहे हैं। इसके बाद सीबीआई के ज्वाइंटर डायरेक्टर भी रहे हैं। ए साईं मनोहर ने अपनी तैनाती के दौरान हर जगह पर अलग छाप छोड़ी है।

सीएम के हैं भरोसेमंद

पूर्व आईपीएस अधिकारी ए साईं मनोहर की छवि भी बेदाग रही है। साथ ही सीएम मोहन यादव के विश्वासपात्र हैं। एडमिनिस्ट्रेशन और इंटीलिजेंस की अच्छी समझ है। शायद इसी वजह से सीएम मोहन यादव ने उन पर भरोसा किया है। रिटायरमेंट के अगले ही दिन अहम जिम्मेदारी दी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here