प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, बोले- नए अवसरों का गेटवे है ये एक्सप्रेसवे

0

धानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इस एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के साथ ही पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ गए। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास के रास्ते में एक अहम पड़ाव साबित होगा। गंगा एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मेरठ को पूर्वी यूपी में प्रयागराज से जोड़ने के लिए बनाया गया है। इस एक्सप्रेसवे का आज उद्घाटन हो गया है और आज रात से ही इस पर आप फर्राटा मार सकते हैं। अभी मेरठ से प्रयागराज जाने में 12 घंटे तक का समय लग जाता है। जबकि गंगा एक्सप्रेसवे से सफर करने पर यह दूरी मात्र 6 घंटे में तय हो जाएगी।

नए अवसरों का गेटवे है गंगा एक्सप्रेसवे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के अवसर पर एक रैली को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव और आज वहां हो रहे दूसरे दौर के मतदान पर भी बात कही। लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे को उन्होंने नए अवसरों का गेटवे बताया।

हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा गंगा एक्सप्रेसवे

इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि इसे मेरठ से आगे हरिद्वार तक बढ़ाया जाएगा। फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे भी बनाया जाएगा, जिससे कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में परियोजनाएं समय पर पूरी होती हैं। हाल ही में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन इसका उदाहरण है। पीएम मोदी ने कहा कि अब सड़क परियोजनाएं वर्षों तक लंबित नहीं रहतीं, बल्कि तय समय में पूरी होकर देश के विकास को नई गति देती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here