फोटो
पदमेश न्यूज़।बालाघाट।जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रेसिडेंट कप जिला स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 का फाइनल स्थानीय रेंजर कॉलेज मैदान में 13 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से डायमंड रॉक और मॉयल इलेवन भरवेली के बीच होगा। टूर्नामेंट के फाइनल व समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कटंगी विधायक गौरव सिंह पारधी उपस्थित रहेंगे। 12 सितम्बर को टूर्नामेंट का दो सेमी फाइनल मैच खेला गया। इसमें पहला मैच पुलिस बॉयल फुटबॉल क्लब बालाघाट व मॉयल इलेवन भरवेली के बीच हुआ। इसमें भरवेली 3-1 गोल से विजयी रही। दूसरा सेमी फाइनल मैच डायमंड रॉक व गौरव फुटबॉल क्लब तिरोड़ी के बीच खेला गया। इसमें डायमंड रॉक 1-0 गोल से विजयी हुई।इस अवसर पर अतिथि के रूप में बालाघाट विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अनूपसिंह बैस, विधायक प्रतिनिधि शफकत खान, पार्षद व प्रतिपक्ष नेता योगराज कारो लिल्हारे, पूर्व पार्षद पन्ना शर्मा व अन्य उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के फाइनल व समापन अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी गणेश अग्रवाल, फुटबाल संघ जिला उपाध्यक्ष जेम्स बारिक, सुनील यादव, दिलीप राजपूत, डॉ. अक्षय कटरे, पूनम खोब्रागढ़े सहित अन्य पदाधिकारियों ने खेलप्रेमी दर्शकों से अधिकाधिक उपस्थिति की अपील की है।
0000000000000000000000000000000










































