बघोली में जनदर्शन कार्यक्रम में विधायक ने ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, मौके पर दिये निराकरण के निर्देश

0

विधायक अनुभा मुंजारे के हस्ते शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन एवं अन्य विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत बघोली में मंगलवार को भूमिपूजन, लोकार्पण एवं ‘जनदर्शन’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे के मुख्य आतिथ्य में प्रारंभ हुआ। इस कार्यक्रम में गांव को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगातें मिलीं, जिससे स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती मुंजारे ने ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ पैदल चलकर विकास कार्यों के स्थलों का दौरा किया। इस दौरान विधायक श्रीमती मुंजारे ने ग्राम पंचायत स्तर पर बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाले कई विकास कार्यों के तहत १५ वें वित्त आयोग (पंचायत निधि) से स्वीकृत ६ लाख रूपये की लागत से बनने वाले ३ नये शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का भूमिपूजन। विधायक निधि से निर्मित डॉ. भीमराव आंबेडकर, ज्योतिबाराव फुले एवं सावित्रीबाई फुले सभामंच, वार्ड नंबर २० में ग्रामीणों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का लोकार्पण किया। वहीं भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात पंचायत भवन परिसर में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती, डॉ. भीमराव आंबेडकर, महात्मा ज्योतिबाराव फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। जनदर्शन कार्यक्रम में विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं को सुना। वहीं त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन लगाकर जनसमस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये। इस दौरान सरपंच एवं ग्रामीणों ने भी विधायक महोदया से ग्राम विकास हेतु बघोली से गोंडीटोला, मोक्षधाम पहुंच मार्ग, ओपन जिम, हायर सेकेण्डरी स्कूल के नवीन भवन का जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने सहित अन्य ज्वलंत समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने आश्वस्त किया गया है।

कीचडय़ुक्त मार्ग का निरीक्षण, सडक़ निर्माण का मिला आश्वासन

कार्यक्रम के दौरान विधायक श्रीमती मुंजारे ने बघोली गोंडी मोहल्ला से कटंगटोला तक जाने वाले पहुंच मार्ग का जमीनी निरीक्षण किया। बारिश के कारण यह मार्ग पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो चुका है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों, किसानों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने विधायक को आवागमन में हो रही परेशानियों से अवगत करवाये। जिस पर विधायक श्रीमती मुंजारे ने जल्द से जल्द इस मार्ग को प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना या ग्रेवल सडक़ से जोडक़र पक्का निर्माण करवाने आश्वस्त किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here