बालाघाट-सिवनी मार्ग की जर्जर हालत से राहगीर परेशान, जिम्मेदार मौन

0

कंजई से लालबर्रा तक सडक़ पर उभरे गहरे गड्डे, अनियंत्रित हो रहे वाहन, आये दिन हो रहे हादसे
नवनिर्माण शुरू होने से पहले जानलेवा गड्डों का मरम्मत कराने और बायपास से छूट रही सडक़ को योजना में जोडऩे की उठी मांग

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। जिले को पड़ोसी जिला सिवनी से जोडऩे वाला अति-व्यस्त बालाघाट-सिवनी मुख्य मार्ग इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। कंजई से लेकर लालबर्रा-बालाघाट और आगे सिवनी जिले की सीमा तक सडक़ पर जगह-जगह बड़े और जानलेवा गड्डे बन गये है। डामर उखडऩे से सडक़ पर गिट्टियां फैल गई हैं, जिससे इस मार्ग पर सफर करना किसी बड़े जोखिम से कम नहीं रह गया है। साथ ही यह एक व्यस्तम मार्ग है और इस मार्ग से ओवरलोड़ सहित अन्य चौपहिया वाहनों का आवागमन लगातार जारी है। वहीं वर्तमान में क्षेत्र में मंडई-मेलों का दौर चल रहा है, जिसके कारण दुपहिया और चौपहिया वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। सडक़ के खस्ताहाल होने और चौड़ाई कम होने की वजह से वाहन चालक अनियंत्रित हो रहे हैं और आये दिन सडक़ दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। जबकि नवीन सडक़ निर्माण कार्य शुरू होने में काफी समय है इसलिए क्षेत्रीयजन लंबे समय से सडक़ निर्माण शुरू होने के पहले गड्डों का मरम्मत कार्य करवाने की मांग कर रहे है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, जिससे राहगीरों एवं क्षेत्रीयजनों में प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

नवनिर्माण में देरी, तत्काल मरम्मत की दरकार

आपकों बता दे कि बालाघाट से सिवनी हाईवे मार्ग का निर्माण कार्य स्वीकृत तो हो चुका है, लेकिन धरातल पर अब तक काम शुरू नहीं हो पाया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नवीन सडक़ निर्माण शुरू होने में अभी काफी समय लगेगा। इस देरी के कारण मौजूदा सडक़ की हालत और भी बदतर होती जा रही है। इसे देखते हुए राहगीरों और क्षेत्रीयजनों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक नवीन सडक़ का निर्माण शुरू नहीं होता, तब तक तात्कालिक रूप से सडक़ के जानलेवा गड्डों की मरम्मत करवाई जाये, ताकि आवागमन सुगम हो सके और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे। लेकिन जिम्मेदार इस समस्या की ओर ध्यान नही दे रहे है। वहीं सडक़ में बने गड्डों के कारण स्कूली ब’चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इसलिए क्षेत्रीयजनों ने प्रशासन से सडक़ में बने गड्डों का तत्काल मरम्मत करवाने की मांग की है।

पाथरशाही से बकोड़ा मार्ग को भी योजना में शामिल करने की मांग

पूर्व में सडक़ एवं राजस्व विभाग द्वारा कुछ ग्रामों में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर प्रस्तावित फोरलेन सडक़ निर्माण के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई थी। इसमें यह बात सामने आई थी कि ग्राम पाथरशाही से बायपास रोड निकाला जायेगा और जो मैप शासन स्तर से बना हुआ है उसमें ही बायपास रोड़ पाथरशाही से निकलेगा। जो बकोड़ा-मिरेगांव के बीच मुख्य फोरलेन सडक़ में मिलेगा। ऐसी स्थिति में पाथरशाही से बकोड़ा के बीच की सडक़ करीब ६-७ किमी. की सडक़ छुट जायेगी। ऐसी स्थिति में नगर मुख्यालय को जोडऩे वाली सडक़ का निर्माण नही होगा तो काफी परेशानी होगी इसलिए फोरलेन सडक़ निर्माण बायपास सडक़ के साथ ही नगर मुख्यालय को जोडऩे वाली सडक़ को इस योजना में शामिल कर निर्माण करवाने की मांग उठ रही है। वहीं क्षेत्रीयजनों का कहना है कि यदि बायपास रोड लालबर्रा मुख्यालय को छोडक़र बाहर से निकल जाता है और पाथरशाही से बकोड़ा के बीच की मुख्य सडक़ का निर्माण नहीं किया जाता है, तो क्षेत्रवासियों के लिए इस नवीन सडक़ का कोई विशेष महत्व नहीं रह जायेगा। ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बायपास निर्माण के साथ-साथ पाथरशाही से बकोड़ा के बीच छूट रही इस महत्वपूर्ण सडक़ को भी फोरलेन निर्माण योजना में शामिल कर इसका नवनिर्माण करवाये ताकि क्षेत्र की जनता को जर्जर सडक़ की समस्या से स्थायी निजात मिल सके।

म.प्र.स.वि. निगम लि., छिंदवाड़ा के सहायक महाप्रबंधक मुकेश बेले से दूरभाष पर बालाघाट से सिवनी फोरलेन सडक़ निर्माण कार्य कब से शुरू होगी, निर्माण कार्य में समय है तो सडक़ में बने गड्डों का जल्द मरम्मत कार्य करवाने एवं बायपास सडक़ से छुट रही सडक़ को इस योजना में शामिल करने के संबंध में चर्चा करने का प्रयास किया गया किन्तु संपर्क नही हो पाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here