अभिनेता शाहरुख खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसमें वो फैन का हाथ फेंकते दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है, जो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।
अभिनेता शाहरुख खान यूं तो अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं लेकिन जब वो नाराज हो उठते हैं तो आसपास वालों को बहुत ही आसानी से पता चल जाता है। अब उनके ताजा वीडियो को ही ले लीजिए, जिसमें वो फैन की एक हरकत से आगबबूला हो उठे हैं। असल में हुआ ये कि शाहरुख खान कहीं से लौटकर आए थे और एयरपोर्ट से बाहर आ रहे थे। इस दौरान एक फैन ने बिना इजाजत उनके सामने कैमरा खोल लिया और चलते हुए ही सेल्फी लेने लगा। फैन की ये हरकत देखकर शाहरुख खान नाराज हो उठे और उन्होंने तुरंत ही उसका हाथ झटक दिया। शाहरुख खान ने जब फैन का हाथ झटका था तो उनके चेहरे पर गुस्सा साफ-साफ देखा जा सकता था कि वो किस कदर नाराज हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra की बेटी मालती मैरी ने गाया गायत्री मंत्र, आवाज के फैन हो जाएंगे लोग
जब से इंटरनेट पर ये वीडियो वायरल हुआ है, तब से ही लोग इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने वीडियो के नीचे लिखा है, “शाहरुख ने एकदम सही किया है। फैन्स को भी समझना चाहिए कि स्टार्स की अपनी प्राइवेसी होती है।” तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, “फैंस को पूछकर और उचित दूरी बनाकर सेल्फी लेनी चाहिए। ऐसी हरकत करेंगे तो स्टार्स का नाराज होना लाजमी है।
जल्द ही King में दिखेंगे Shah Rukh Khan
पठान, जवान और डंकी जैसी सफल फिल्में देने वाले शाहरुख खान इस साल क्रिसमस के मौके पर अपनी नई फिल्म किंग लेकर आएंगे, जिससे उनकी बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में कदम रखेगी। शाहरुख खान और सुहाना खान की इस मूवी में अभिषेक बच्चन विलेन के रूप में दिखेंगे। इन तीनों के साथ-साथ फिल्म किंग में सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार हैं। फिल्म किंग इस साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर्स में से एक है, जिसका सभी इंतजार कर रहे हैं।










































