भर्ती में देरी युवा हताश,पुलिस भर्ती की लगातार बढ़ रही तारीख

0

मध्यप्रदेश शासन गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस भर्ती प्रक्रिया की घोषणा की गई। जिसके बाद जिला मुख्यालय में भी युवाओं द्वारा उसकी तैयारी शुरू कर दी गई। लेकिन लगातार पुलिस भर्ती के लिए निकलने वाले फॉर्म में देरी की वजह से युवा हताश और परेशान हो रहे हैं।

पुलिस भर्ती की तैयारी करने के लिए इन दिनों शहर के स्टेडियम ग्राउंड, शहीद चंद्रशेखर आजाद हॉकी मैदान में सुबह और शाम के समय युवाओं की टोली दिखाई देती है। जिनसे हमने भर्ती की तैयारी की विषय में चर्चा की तो तो उन्होंने बार-बार एग्जाम फॉर्म की तारीख बढ़ने पर नाराजगी व्यक्त की।निश्चिती युवाओं द्वारा पुलिस, वन विभाग और भारतीय सेना भर्ती के लिए बड़ी संख्या में तैयारी की जाती है। लेकिन युवाओं के मन में एक मलाल हमेशा रहता है कि शहर के भीतर एक भी अच्छा मैदान नहीं जिस पर सारी सुविधा उपलब्ध हो।बार-बार परीक्षा की तारीख बढ़ने से नाराज युवा तो प्रदेश शासन पर आरोप लगा रहे हैं कि उपचुनाव को लेकर उनके द्वारा पुलिस भर्ती की घोषणा की गई थी। कहीं ऐसा ना हो जाए कि कुछ दिन बाद भर्ती को शासन द्वारा रद्द कर दिया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here