भोजपुरी बवाल: तेजू भैया ने मल्लिका शेरावत संग किया फ्लर्ट, हाथ देख बताया भविष्य तो शरमाईं- और कितना चाहिए तेज

0

‘भोजपुरी बवाल’ रियलिटी शो में तेज प्रताप यादव खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब तो वह मल्लिका शेरावत के साथ फ्लर्ट करते भी नजर आए, जिस पर एक्ट्रेस शरमा गईं। तेजू भैया ने तो मल्लिका का हाथ भी देखा और भविष्य बताया। कुछ ऐसी बातें बताईं, जिन्हें सुनकर मल्लिका हैरान थीं और कहा कि वो एकदम सच हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले तेजू भैया ने मल्लिका के साथ एक वीडियो शेयर किया था और लिखा था कि कुछ एक्साइटिंग आने वाला है। हालांकि, तब यह नहीं बताया था कि वो दोनों किस प्रोजेक्ट में साथ काम कर रहे हैं।

लेकिन अब पता चला कि मल्लिका शेरावत ‘भोजपुरी बवाल’ में आई हैं, जिसमें तेज प्रताप यादव कंटेस्टेंट हैं और छाए हुए हैं। प्रोमो में वह मल्लिका शेरावत का हाथ देख रहे हैं और भविष्य बता रहे हैं। और जब एक-दूसरे की नजरें टकराती हैं, तो वो शरमा जाते हैं।

मल्लिका शरमाईं- और कितना तेज चाहिए, तेज जी

मल्लिका शेरावत फिर तेज प्रताप यादव से पूछती हैं कि उन्हें तुला राशि के हिसाब से कौन सा पत्थर पहनना चाहिए। तो तेजू भैया अपना पहना हुआ पत्थर दिखाते हैं और कहते हैं, ‘ये तो पुखराज है। ये तेज करेगा आपका सूर्य।’ इतना सुनते ही मल्लिका शरमाते हुए कहती हैं, ‘और कितना तेज चाहिए, तेज जी।’ यह सुनकर तेज प्रताप यादव शरमा जाते हैं और जोर से हंसने लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here