महंगाई चुपचाप खा रही आपकी कमाई! जानिए आज के 10 लाख की 20 साल बाद कितनी रह जाएगी वैल्यू

0

चोर ताला तोड़कर चोरी करता है, लेकिन महंगाई…वह बिना ताला तोड़े आपकी मेहनत की कमाई चुरा लेती है! क्या आपको इसका अंदाजा है? आइए आज समझते हैं कि महंगाई कैसे चुपचाप आपकी जेब खाली कर रही हैसाल दर साल हम सभी की कमाई बढ़ रही है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि कमाई तो बढ़ रही है, फिर भी जेब क्यों खाली है? हम सब बढ़ी इनकम के बावजूद अपने जरूरी खर्च को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। अगर आप भी इस परेशानी से घिरे हुए हैं और इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो इसका एक ही जवाब है कि आपकी कमाई को चुपके से महंगाई डायन खा रही है। आपको पता भी नहीं चल रहा है कि महंगाई आपकी कमाई को ही नहीं, बल्कि बचत पर भी सेंध लगा रहा है। आइए इससे 10 लाख के उदाहरण से समझते हैं।

पैसे की वैल्यू महंगाई के कारण घट रही

हर कोई अपने भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए बचत करता है और उस पैसे को निवेश करता है। मान लेते हैं कि आपने आज बड़ी मेहनत से ₹10 लाख बचा लिए। बैंक में इसे जमा कर दिया। आपको लगा कि चलो हमने 10 लाख जमा कर लिए। लेकिन क्या आपने सोचा है कि 20 साल बाद इस ₹10 लाख की कितनी कीमत बचेगी? क्या इस 10 लाख से आप उतनी ही चीजें खरीद पाएंगे, जितनी आज खरीद सकते हैं? जवाब है, नहीं।

महंगाई का असर यही है कि आपको लगेगा कि मेरे पास 10 लाख रुपये है, लेकिन उसकी खरीदने की ताकत लगातार घटती रहती है। अगर हम औसत महंगाई दर 6% सालाना मानें, तो आज के ₹10 लाख की खरीदने की क्षमता 20 साल बाद घटकर करीब ₹3.12 लाख के बराबर रह जाएगी।₹10 लाख की वैल्यू कैसे घटेगी?

अगर 6% सालाना महंगाई को लगातार मान लिया जाए, तो आज के ₹10 लाख की वास्तविक वैल्यू इस तरह घटेगी।

साल₹10 लाख की वास्तविक वैल्यू
आज₹10,00,000
1 साल₹9,43,396
2 साल₹8,89,996
3 साल₹8,39,619
4 साल₹7,92,094
5 साल₹7,47,258
6 साल₹7,04,017
7 साल₹6,64,167
8 साल₹6,26,573
9 साल₹5,91,106
10 साल₹5,58,395
11 साल₹5,26,787
12 साल₹4,96,969
13 साल₹4,68,839
14 साल₹4,42,301
15 साल₹4,17,265
16 साल₹3,93,646
17 साल₹3,71,364
18 साल₹3,50,344
19 साल₹3,30,513
20 साल₹3,11,805

आज मंथली खर्च 10 हजार तो 20 साल बाद क्या?

मान लेते हैं कि आपके परिवार का मंथली खर्च 10 हजार रुपये है। अगर महंगाई लगातार 6% रहती है, तो 20 साल बाद आपको अपने खर्च को पूरा करने के लिए हर महीने करीब ₹32000 रुपये की जरूरत होगी। यानी आज जो चीज ₹10 लाख में मिल रही है, वही चीजें और सेवाएं 20 साल बाद खरीदने के लिए करीब ₹32 लाख की जरूरत पड़ सकती है। यही वजह है कि महंगाई को नजरअंदाज करने वाले लोग वित्तीय लक्ष्य से चूक जाते हैं। इसलिए सिर्फ यह देखना पर्याप्त नहीं है कि आपके पास कितने रुपये होंगे। यह भी देखना जरूरी है कि भविष्य में उन रुपयों से कितना सामान और सेवाएं खरीदी जा सकेंगी।

सिर्फ पैसा बचाना काफी नहीं

यही सबसे बड़ा सबक है। अगर कोई व्यक्ति 20 साल के लक्ष्य के लिए सिर्फ पैसा जमा करता है और उसके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न महंगाई से कम रहता है, तो उसकी वास्तविक संपत्ति घट सकती है अगर आपपेन निवेश किया और रिटर्न 3-4% है और महंगाई 6% की दर से बढ़ रही है, तो कागज पर रकम बढ़ सकती है, लेकिन महंगाई को घटाने के बाद का रिटर्न नकारात्मक होगा। इसलिए पैसे बचाने के साथ निवेश में खास ख्याल रखें। निवेश वैसी जगह करें जहां से आपको महंगाई को मात देने वाला रिटर्न मिले।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here