The Traitors 2: करण जौहर के गेम शो द ट्रेटर्स 2 से एक और कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है। रिया चक्रवर्ती शो से बाहर हो गई हैं। रिया के जाते जाते दिल छू लेने वाली बातें हैं।The Traitors 2: करण जौहर का रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 (The Traitors 2) चर्चा में बना हुआ है। इस शो में एक-एक करके कंटेस्टेंट्स बाहर हो रहे हैं और इस वजह से गेम और भी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। अब शो से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) का भी पत्ता कट गया है। रिया शो के आठवें एपिसोड में बाहर हो गईं। रिया शो में इनोसेंट थीं लेकिन सर्कल ऑफ शक में उसे ट्रेटर के रूप में देखा गया। इस मौके पर वह बाकी कंटेस्टेंट्स के फैसले को बदलने में असफल हुईं, जिसके बाद उन्हें अपना सच बताते हुए गेम से बाहर होना पड़ा। इस मौके पर रिया ने दिल छू लेने वाली बात कहीरिया चक्रवर्ती हुईं शो से बाहर
रिया चक्रवर्ती को तमाम कंटेस्टेंट्स की तरफ ट्रेटर कहा गया और इस बात पर रिया ने अपनी स्पीच में हैरानी भी जताई। शो से जाते जाते रिया ने कहा कोई उन्हें कोई ट्रेटर कैसे समझ सकता है। रिया ने सभी को अलविदा कहते हुए कहा, ‘आप सभी के साथ मेरा सफर बेहद शानदार रहा। आप लोग घर से दूर मेरे परिवार की तरह बन गए थे। अगर ‘सर्कल ऑफ शक’ के दौरान मैंने क्रिस्टल डिसूजा, साहिल सलाथिया या मल्लिका शेरावत पर उंगली उठाई हो, तो मुझे उसके लिए माफ कीजिएगा। यह सिर्फ एक गेम था और मुझे उम्मीद है कि शो के बाहर भी हमारी दोस्ती कायम रहेगी।’ रिया की बातों ने वहां मौजूद हर किसी को इमोशनल कर दिया। रिया के जाने का असर सबसे ज्यादा श्वेता तिवारी और क्रिस्टल डिसूजा पर देखने के लिए मिला। दोनों की आंखें नम हुईं।रिया चक्रवर्ती ने खुद को बताया इनोसेंट
इस मौके पर करण जौहर ने रिया चक्रवर्ती को अपनी असली पहचान बताने के लिए कहा। तब रिया ने खुलासा करते हुए कहा, ‘मुझे ऐसा लग रहा है मानो इतिहास खुद को दोहरा रहा है, लेकिन मैं यही कहूंगी कि मैं आज भी इनोसेंट ही हूं। हमेशा से इनोसेंट थी और आगे भी रहूंगी। आपकी हिम्मत कैसे हुई मुझ पर शक करने की?’
शो में बयां किया था दर्द
बता दें कि रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी और उस घटना ने एक्ट्रेस की जिंदगी बदल दी। रिया का नाम सुशांत की मौत के मामले में काफी उछला। हालांकि, सीबीआई ने इस मामले में अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया पर लगे तमाम आरोपों को हटा दिया है। इस बात का खुलासा रिया ने इस शो में किया था। तब रिया ने इस केस की वजह से जिंदगी में आए बदलावों का जिक्र किया और बताया कि इस घटना की वजह से उनके परिवार को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।










































