-Kiara’s Bold Scenes in Toxic: साउथ इंडस्ट्री के टॉप एक्टर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ में कई बोल्ड सीन्स हैं लेकिन कियारा आडवाणी के साथ उनके सीन्स पर खूब सवाल खड़े हो रहे हैं।Yash-Kiara’s Bold Scenes in Toxic: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म ‘टॉक्सिक: द फेयरीटेल फॉर ग्रोनअप्स’ (Toxic A Fairy Tale for Grown Ups) लगातार चर्चा में बनी हुई है। लोगों को लग रहा था कि इसकी कहानी एक अलग ही इतिहास रचेगी लेकिन हुआ बिलकुल उल्टा। 26 अगस्त को सिनेमाघरों में इस मूवी को देखने के बाद अब लोगों ने फिल्म से कुछ कई वीडियोज इंटरनेट पर शेयर किए हैं। सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इन वीडियोज में यश और कियारा के बोल्ड सीन्स भी शामिल हैं, जिन्हें देखने के बाद अब लोगों ने अपने रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों ने यश और कियारा से तीखे सवाल भी पूछे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: ‘Dhurandhar 2’ की छाती में कील नहीं ठोक पाई यश स्टारर ‘Toxic’, बनी 2026 की दूसरी बेस्ट ओपनर)
फिल्म से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर हुए वायरल
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म देखने के बाद कुछ दर्शकों ने इसके सीन्स के वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इन्हीं वायरल क्लिप्स में यश और कियारा के कुछ बोल्ड और रोमांटिक सीन्स भी नजर आ रहे हैं। इन क्लिप्स के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। वायरल हो रहे वीडियोज को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों यश और कियारा से तीखे सवाल तक पूछ लिए हैं। सोशल मीडिया पर इन सीन्स को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।










































