महाविद्यालय की समस्याओं को लेकर विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन

0

सात सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग, नियमित कक्षाएं और पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठाई आवाज

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। शासकीय शंकर शाव पटेल महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न समस्याओं और अनियमितताओं के निराकरण की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने २८ सितंबर को महाविद्यालय प्राचार्य एस एस गेड़ाम को सात सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा है। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में अध्ययन अध्यापन व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। विद्यार्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महाविद्यालय में पिछले कुछ समय से विभिन्न प्रकार की समस्याएं सामने आ रही हैं, जिनकी ओर प्रबंधन के द्वारा अपेक्षित गंभीरता से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जैसे महाविद्यालय में सुचारू रूप से कक्षाएं संचालित नहीं होना, महाविद्यालय में छात्रों को फेल करवाने की धमकी देना, महाविद्यालय के आसपास २०० मीटर के अंतराल में सामाजिक तत्वों का होना, महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं ना होना,महाविद्यालय के कर्मचारियों के द्वारा छात्राओं को सही दिशा ना देना,विधि भवन को एलएलबी के छात्रों के लिए ही रखना, पुस्तकालय में छात्र छात्राओं के लिए पर्याप्त पुस्तके उपलब्ध नहीं है, ऐसे में महाविद्यालय में शिक्षा अध्ययन करने आ रहे विद्यार्थियों को कई प्रकार की दिक्कत हो रही है। जिसके लिए कई बार महाविद्यालय प्रबंधन से मांग की जा चुकी है ,परंतु वर्तमान तक प्रबंधन के द्वारा उक्त विषय पर गंभीरता से कोई ध्यान नहीं दिया गया है जिसका परिणाम है कि स्थिति यथावत बनी हुई है। ऐसे में महाविद्यालय में इस प्रकार की अव्यवस्था विद्यार्थियों के भविष्य पर भी असर डाल रही है। हमारी मांग है कि महाविद्यालय प्रबंधन जल्द इस विषय पर गंभीरता से संज्ञान लेकर उक्त समस्याओं का निराकरण करें। विद्यार्थियों ने बताया कि यह हमारे क्षेत्र का एक बड़ा महाविद्यालय है जहां हम दूर.दराज से शिक्षा अध्ययन करने के लिए रोजाना सैकड़ो विद्यार्थी आते हैं। परंतु यहां आने पर हमें काफ ी दिक्कत होती है हमारी कक्षाएं बराबर से नहीं लग पाती है हमें हमारे विषय की पुस्तक में उपलब्ध नहीं हो पा रही है। एक से दो पुस्तक हमें प्राप्त होती है,हम बाजार से खरीदने में भी सक्षम नहीं है यदि होते तो प्राइवेट कॉलेज में पढ़ते। परिसर में भी असामाजिक तत्व घूमते रहते हैं वही मूलभूत सुविधा भी पर्याप्त रूप से नहीं है कभी नल बंद हो जाता है तो कभी शीतल पेयजल के लिए लगाई गई मशीन बंद हो जाती है । कमरों में बराबर पंख नहीं लगे होते हैं और जो लगे हैं वह चालू भी नहीं होते हैं ऐसी कई प्रकार के समस्या रोजाना हमें आती है। जिसका प्रभाव हमारे परीक्षा परिणाम पर पड़ता है जबकि महाविद्यालय प्रबंधन को जिम्मेदार रूप से सभी व्यवस्थाओं पर संज्ञान लेकर दुरुस्त करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े। आज हमारे द्वारा प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया है और हमारी मांग है कि जल्द ज्ञापन में उल्लेखित सातों बिंदुओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई की जाए तथा महाविद्यालय में नियमित कक्षाओं, पर्याप्त पुस्तकें, स्वच्छ पेयजल, पंखे एवं सुरक्षा सहित सभी मूलभूत सुविधाएं व्यवस्थित कर विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर वसीम अली, नितेश उपवंशी, सलोनी सोनकुसरे ,तुलसी बुरडे ,प्रफुल्ल गोटेकर ,तुषार हांदेश ,आदिल शेख ,अंकेश ,अनमोल बिरनवार सहित अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here