ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज एडेन मार्करम खाता भी नहीं खोल पाए। मैच की पहली ही गेंद पर आउट हो गए। इसके साथ ही वह एक खास क्लब में शामिल हो गए।Aiden Markram Catch: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जोहानिसबर्ग में खेले जा रहे है दूसरे मैच के दौरान फील्डिंग का ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिला जो अक्सर मैदान पर देखने को नहीं मिलता है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम और विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने पारी का आगाज किया। लेकिन मेजबान टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही। जोश हेजलवुज ने पहली ही गेंद पर मार्करम को पवेलियन भेज दिया।
कूपर कॉनली ने पकड़ा अद्भुत कैच
जोश हेजलवुड ने शॉर्ट आउटसाइड ऑफ गेंद डाली जिस पर मार्करम ने कवल प्वाइंट में शानदार शॉट खेला, लेकिन वह वहां खड़े कूपर कॉनली को पार नहीं कर पाए। कॉनली ने हवा में उछलते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। कॉनली के इस कैच को देखकर मार्करम भी आश्चर्यचकित रह गए। कॉनली के इस कैच को वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस कैच की जमकर तारीफ कर रहे हैं।खास क्लब में शामिल हुए मार्करम
गोल्डन डक पर आउट होते ही एडेन मार्करम एक खास क्लब में शामिल हो गए। वह मैच की पहली गेंद पर आउट होने वाले साउथ अफ्रीका के चौथे बल्लेबाज बन गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। साउथ अफ्रीका की ओर से हर्शल गिब्स और हाशिम अमला दो-दो बार मैच की पहली गेंद पर आउट हो चुके हैं जबकिल जानेमन मलान भी एक बार इसका शिकार हुए हैं। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में 25 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना लिए हैं। 3 मैच की सीरीज में फिलहाल साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे है। साउथ अफ्रीका ने पहला मुकाबला 67 रन से अपने नाम किया था।






































