बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और अनीस बज्मी की फिल्म ‘मौजा ही मौजा’ को रिलीज से पहले बड़ी डील मिली है। फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं।Akshay Kumar Movie Update: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और अनीस बज्मी की जोड़ी एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए तैयार है। दोनों की आने वाली फिल्म को रिलीज से पहले ही बड़ी डील मिल गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं। फिल्म का नाम फिलहाल ‘मौजा ही मौजा’ बताया जा रहा है और इसे 2027 में रिलीज करने की तैयारी है। आइए पूरी बात जानते हैं इस रिपोर्ट में.अक्षय की मूवी को लेकर आया अपडेट
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 60 करोड़ रुपये में बिके हैं। यह डील पीवीआर आईनॉक्स के साथ हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह डील एडवांस कमीशन बेसिस पर हुई है। सोर्स का कहना है कि यह अक्षय कुमार की कोरोना महामारी के बाद की बड़ी डील्स में से एक है। पीवीआर आईनॉक्स को इस कॉमेडी फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद है। फिल्म का नाम फिलहाल ‘मौजा ही मौजा’ बताया जा रहा है। इसकी रिलीज अब 2027 में होने की बात कही जा रही है। फिल्म की नई रिलीज डेट पर अक्षय कुमार, दिल राजू और पीवीआर आईनॉक्स जल्द फैसला कर सकते हैं।
इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 60 करोड़ रुपये की डील के हिसाब से फिल्म का ब्रेक-ईवन करीब 130 करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। हालांकि, यह आंकड़ा रिपोर्ट में दिए गए सोर्स के अनुमान पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ विद्या बालन और राशी खन्ना भी अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग जुलाई में पूरी हो चुकी है और अब मेकर्स इसकी रिलीज के लिए सही समय तय करने में लगे हैं। अक्षय कुमार की पिछली फिल्म ‘हैवान’ थी, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था। इसमें उनके साथ सैफ अली खान भी नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। अब सभी की नजरें अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पर टिकी हुई है।






































