‘ये बच्चे के साथ नाइंसाफी’, नीना गुप्ता की ‘सिंगल मदरहुड’ पर महिलाओं को सलाह, कहा- मैंने मसाबा से माफी मांगी

0

दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा गुप्ता की परवरिश को लेकर एक बार फिर खुलकर बात की है। नीना गुप्ता ने बताया कि एक सिंगल मदर के तौर पर बेटी को बड़ा करना उनके लिए कितना मुश्किल रहा। उन्होंने ये भी साफ किया कि भले ही उन्होंने अपनी परिस्थितियों में सिंगल मदर बनने का फैसला लिया था, लेकिन वो किसी और को ऐसा करने के लिए प्रेरित नहीं करेंगी। नीना ने ये भी स्वीकार किया कि वो कई बार मसाबा से इस बात के लिए माफी मांग चुकी हैं कि जब वो छोटी थीं, तब उनके पिता उनके साथ नहीं थे।

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता, वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकिटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं। मसाबा 1980 के दशक के आखिर में पैदा हुई थीं। विवियन और नीना दोनों रिलेशनशिप में थे लेकिन कभी शादी नहीं की, क्योंकि रिचर्ड्स उस समय पहले से शादीशुदा थे। नीना ने मसाबा को जन्म देने और भारत में उनकी परवरिश करने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने आर्थिक और भावनात्मक मदद के बिना अपनी बेटी को पालने की कोशिश की। अब एक बार फिर उन्होंने इस सफर की मुश्किलों और उससे जुड़े अपने अनुभव पर बात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here